रवि किशन से मनोज तिवारी तक, Bigg Boss में छाए ये 7 भोजपुरी सितारे; एक का तो Meme आज भी वायरल

Bhojpuri Stars Participated in Bigg Boss: भोजपुरी के कई सितारे ऐसे हैं जो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुके हैं. इन सितारों ने 'बिग बॉस' में खूब प्यार बटोरा है. सोशल मीडिया पर भी ये सितारे काफी फेमस हैं. इनमें रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी तक शामिल हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और कौन-कौन से सितारे शामिल हैं.

bhojpuri stars bigg boss
1 / 8

विज्ञापन

रवि किशन

रवि किशन2 / 8

रवि किशन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2006 में आए 'बिग बॉस' के पहले सीजन में रवि किशन देखने को मिले थे. रवि किशन ने पहले सीजन में फैंस को खूब एंटरटेन किया था. हालांकि एक्टर इस सीजन के विनर नहीं बने थे, लेकिन उनका गेम ऑडियंस ने काफी पसंद किया था.

विज्ञापन

मनोज तिवारी

मनोज तिवारी3 / 8

भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी भी टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुके हैं. मनोज तिवारी को बिग बॉस के चौथे सीजन में देखा गया था. वहीं इस सीजन में डॉली बिंद्रा के साथ उनकी लड़ाई काफी फेमस हुई थी. उस सीजन के बाद उनका एक मीम भी काफी वायरल हुआ था जो सोशल मीडिया पर आज भी फेमस है.

मोनालिसा

मोनालिसा4 / 8

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में तहलका मचा चुकी हैं. एक्ट्रेस 'बिग बॉस 10' में नजर आई थीं. इस सीजन में फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया था और वो इस शो से काफी फेमस भी हो गई थीं.

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव5 / 8

खेसारी लाल यादव ने 'बिग बॉस 13' में एंट्री की थी. हालांकि एक्टर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में गए थे. भले ही वो विनर ना बने हों लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट से फैंस का दिल जीत लिया था. सलमान खान ने भी उनके गेम की तारीफ की थी.

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह6 / 8

अक्षरा सिंह भी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन में दिखाई दी थीं. इस शो को सलमान खान की जगह करण जौहर ने होस्ट किया था. वहीं अक्षरा के गेम की भी खूब तारीफ हुई थी.

विज्ञापन

संभावना सेठ

संभावना सेठ7 / 8

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. संभावना सेठ बिग बॉस के दूसरे सीजन में नजर आई थीं. वहीं 'बिग बॉस 8' में भी संभावना नजर आई थीं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के गेम की काफी तारीफ की गई थी.

नीलम गिरी

नीलम गिरी8 / 8

नीलम गिरी 'बिग बॉस 19' में नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस की बातें और उनके गेम को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. इस शो में नीलम का बिंदास अंदाज फैंस ने काफी पसंद भी किया. वहीं सलमान खान को भी नीलम की हरकतें काफी पसंद आई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन