Bharat Bhhagya Viddhaata X Review: कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म में 26/11 में हुए आतंकी हमलों को दिखाया गया है. फिल्म के ट्रेलर ने ही इस फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी. वहीं अब फिल्म देखकर ऑडियंस के पहले रिव्यू भी सामने आने लगे हैं. चलिए जानते हैं ऑडियंस को फिल्म कैसी लगी?
क्या बोली ऑडियंस?

2 / 7
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म देखकर एक यूजर ने एक्स पर लिखा, 'कुछ कहानियां आपका मनोरंजन करती हैं लेकिन कुछ कहानियां दिल में बस जाती हैं, 'भारत भाग्य विधाता' दोनों ही खूबियां रखती है. कंगना रनौत ने इस फिल्म में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है. इस फिल्म को 4 रेटिंग मिलती है.'
फिल्म का दूसरा पार्ट है रोमांचक

3 / 7
दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिल्म में कंगना रनौत के साथ-साथ सभी सितारों ने कमाल का काम किया है. लेकिन फिल्म पहले 45 मिनट में आपके धैर्य की परीक्षा लेती है. इंटरवल के बाद फिल्म का दूसरा भाग एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस दौरान कहानी आगे बढ़ती है और रोमांच देखने को मिलता है.'
कंगना रनौत की एक्टिंग पर फिदा हुए फैंस

4 / 7
कंगना रनौत के एक फैन पेज ने लिखा, 'फिल्म की कहानी एक सामूहिक प्रयास दिखाती है, लेकिन कंगना रनौत ने पूरी फिल्म के इमोशन्स को अपने कंधे पर उठाया है. गीता माधव गांधारे के किरदार में कंगना रनौत पूरी तरह ढलती दिखाई दीं.'
डर, रोमांच और बैचेनी का कॉम्बिनेशन

5 / 7
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' काफी अच्छे से बनी है. कंगना रनौत की आवाज में मराठी भाषा सुनकर दिल पिघल जाता है. इंटरवल ब्लॉक कमाल का था. इस फिल्म में डर, रोमांच और बैचेनी का कॉम्बिनेशन बेस्ट लगा.'
26/11 के गुमनाम हीरों की कहानी

6 / 7
कंगना रनौत की फिल्म देखकर एक और अन्य यूजर ने अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'कंगना रनौत ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है कि वो भारतीय सिनेमा की सबसे निडर अभिनेत्रियों में से एक हैं. ये फिल्म 26/11 के गुमनाम हीरों को श्रद्धांजलि देती है. इसे बड़े पर्दे पर जरूर देखें.'
फिल्म की कहानी

7 / 7
बता दें इस फिल्म में कंगना रनौत ने 26/11 में हुए आतंकी हमलों के दौरान नर्सों की जांबाज कहानी को दिखाया है. फिल्म में दिखाया गया है कि उस दौरान अस्पताल में हुए हमले में नर्सों ने लोगों की मदद करते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी थी. वहीं इस फिल्म को मनोज तापड़िया ने डायरेक्ट किया है.