'दृश्यम' से तगड़ा सस्पेंस, 'महाराजा' से डबल थ्रिल; 2 घंटे 15 मिनट की ये फिल्म घुमा देगी दिमाग!

Best Thriller Movie: आज के टाइम में ऑडियंस थ्रिलर फिल्मों की शौकीन हो गई है. फिल्म में जब तक सस्पेंस और थ्रिल सीन्स का तड़का ना हो, ऑडियंस को फिल्म देखने में मजा ही नहीं आता है. ये ही वजह है कि इस जॉनर की फिल्में सुपरहिट भी होती हैं. आज हम एक ऐसी थ्रिलर फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसने 'दृश्यम' और 'महाराजा' को भी पीछे छोड़ दिया है.

eleven movie (7)
1 / 7

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?2 / 7

'दृश्यम' और 'महाराजा' से भी ज्यादा सस्पेंस से भरी इस फिल्म का नाम 'इलेवन' है. साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओटीटी पर भी धाक जमा ली है. ये फिल्म जियोहॉस्टार पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

फिल्म की कहानी की शुरुआत एक ऐसे सीरियल किलर से होती है, जो शहर में एक के बाद एक हत्याएं कर रहा होता है. ये सीरियल किलर अपने शिकार को गोली मारने के बाद उस पर पेट्रोल डालकर जला देता है, ताकि पहचान ना हो सके.

सीरियल किलर ने मचाया हड़कंप

सीरियल किलर ने मचाया हड़कंप4 / 7

शहर में एक के बाद एक 6 मर्डर होने के बाद शहर के लोग भी दहशत में आ जाते हैं. वहीं इस केस को सुलझाने के लिए एसीपी रंजीत कुमार को लाया जाता है, लेकिन एक कार एक्सीडेंट में एसीपी कोमा में चला जाता है.

विज्ञापन

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स5 / 7

वहीं इसके बाद सीरियल किलर को पकड़ने की जिम्मेदारी एसीपी अरविंदन को सौंपी जाती है. अरविंदन स्मार्ट तरीके से सीरियल किलर की तलाश में जुट जाता है. इस दौरान फिल्म में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं.

क्लाइमैक्स देख हिल जाएगा दिमाग

क्लाइमैक्स देख हिल जाएगा दिमाग6 / 7

फिल्म का क्लाइमैक्स इतना खौफनाक है कि आपका दिमाग भी घूम जाएगा. इस फिल्म के क्लाइमैक्स को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वहीं इस फिल्म ने सस्पेंस के मामले में 'महाराजा' और 'दृश्यम' जैसी थ्रिलर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है. वहीं फिल्म में नवीन चंद्र लीड रोल में हैं. उनके साथ-साथ फिल्म में रेया, अभिरामी, दिलीपन और किरीती दमाराजू भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. फ्री टाइम में देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन