Dhurandhar की भी दादी है ये 2 घंटे 32 मिनट की हॉलीवुड जासूसी फिल्म, 9.1 IMDb रेटिंग मिली

Christopher Nolan Best Spy Thriller Movie: फिल्म Dhurandhar ने सिनेमाघरों में बवाल मचा रखा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म से भी ज्यादा धांसू फिल्म हॉलीवुड में मौजूद है. इसमें दिखाए गए सस्पेंस देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. इसको 9.1 IMDb रेटिंग मिली है.

The Dark Knight
1 / 9
The Dark Knight

विज्ञापन

धुरंधर 2 फिल्म की सफलता

धुरंधर 2 फिल्म की सफलता2 / 9

सिनेमाघरों में धुरंधर 2 रिलीज हुई. फिल्म ने काफी कमाई की. लोगों को भी यह मूवी काफी पसंद आ रही है. इसमें रणवीर सिंह भारतीय जासूस बने हैं, जो अपने देश के लिए लड़ता है. अगर आपको स्पाई-थ्रिलर फिल्में पसंद है, तो इससे भी ज्यादा बेहतरीन फिल्म हॉलीवुड में है.

विज्ञापन

हॉलीवुड में स्पाई-थ्रिलर फिल्म

हॉलीवुड में स्पाई-थ्रिलर फिल्म3 / 9

आदित्य धर की धुरंधर जासूसी फिल्म है, जो कि वास्तव में बहुत अच्छी है. लेकिन अगर आप ऐसी फिल्में देखने का शौक रखते हैं. तो ये 2 घंटे 32 मिनट की फिल्म The Dark Knight जरूर देखें. यह अब तक की सबसे क्लासिक फिल्मों में से एक है.

धुरंधर से भी अच्छी

धुरंधर से भी अच्छी4 / 9

यह फिल्म इतनी शानदार है कि इसके आगे आप धुरंधर को भी भूल जाएंगे. मतलब ये फिल्म पुरानी जरूर है, लेकिन आज भी सबसे बेस्ट मूवीज में से एक गिनी जाती है. 2008 में रिलीज हुई यह फिल्म आज भी IMDb पर 9.1 की ऊंची रेटिंग रखती है. लाखों लोगों ने इसे देखा और प्यार किया है.

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

फिल्म के बारे में5 / 9

फिल्म में बैटमैन (क्रिश्चियन बेल) Gotham शहर को अपराध से बचाने की कोशिश करता है. लेकिन एक खतरनाक दुश्मन आता है, जो एक जोकर (हीथ लेजर) होता है. जोकर बहुत चालाक और पागल जैसा व्यवहार करता है. वह शहर में अराजकता फैलाता है.

शहर को बचाने की कोशिश

शहर को बचाने की कोशिश6 / 9

फिल्म में बैटमैन, पुलिस कमिश्नर गॉर्डन और डिप्टी DA हार्वे डेंट मिलकर जोकर को रोकने की कोशिश करते हैं. कहानी में एक्शन, ड्रामा और बहुत गहरा मैसेज है. यह सिर्फ सुपरहीरो फिल्म नहीं, बल्कि जासूसी और मनोवैज्ञानिक थ्रिलर भी है.

विज्ञापन

रनटाइम और रेटिंग का जादू

रनटाइम और रेटिंग का जादू7 / 9

फिल्म की लंबाई 2 घंटे 32 मिनट है. इतने लंबे समय में भी बोरिंग नहीं लगती. इसका हर सीन रोमांचक है. IMDb पर 9.1/10 रेटिंग मिली है, जो बहुत कम फिल्मों को मिलती है. यह टॉप रेटेड फिल्मों में शामिल है.

जोकर जैसा खतरनाक रोल

जोकर जैसा खतरनाक रोल8 / 9

हीथ लेजर ने जोकर का रोल इतना कमाल का किया कि उन्हें मरणोपरांत उन्हें इस रोल के लिए ऑस्कर मिला था. उनकी परफॉर्मेंस आज भी याद की जाती है. इस फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन ने इसे बहुत अच्छे से बनाया है. आप इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

क्रिस्टोफर नोलन के फैंस

क्रिस्टोफर नोलन के फैंस9 / 9

अगर आप क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह फिल्म भी आपको बहुत पसंद आने वाली है. इसमें डार्क, रियलिस्टिक और गंभीर टोन का इस्तेमाल किया गया है. बैटमैन को सिर्फ हीरो नहीं, बल्कि इंसान दिखाया गया है. वहीं जोकर का किरदार इतना मजबूत है कि लोग कहते हैं कि फिल्म जोकर की वजह से इतनी हिट हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन