16 एपिसोड, 26 अवॉर्ड्स और 8.5 रेटिंग का महा-विस्फोट! OTT की इस मास्टरपीस सीरीज ने उड़ाए सबके होश, पहले ही मिनट से थमेगी सांसें
Best Thriller Web Series on JioCinema: अगर आप OTT पर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं तो 16 एपिसोड वाली ये सीरीज आपको बड़ी मजेदार लगेगी. इसका सस्पेंस और थ्रिलर पोर्शन काफी जबरदस्त है. हर सीन में आपको जबरदस्त प्लानिंग-प्लॉटिंग देखने को मिलेगी.

इस सीरीज को 8.5 IMDb रेटिंग मिली है. इसके अलावा 26 बड़े अवॉर्ड्स से सम्मानित हो, सीरीज ने अलग स्थान ग्रहण किया है. यह किसी मास्टरपीस से कम नहीं है, जिसे लोग बार बार देखना पसंद करते हैं.
कौन सी है वेब सीरीज?
2 / 6अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर मास्टरपीस सीरीज 'असुर' (Asur) ने ओटीटी (OTT) की दुनिया में अपने अनोखे सस्पेंस और भारतीय पौराणिक कथाओं के मिश्रण से सचमुच महा-विस्फोट किया है. इसके 2 सीजन्स हैं, जिसमें पहले सीजन में 8 और दूसरे सीजन में 8 एपिसोड्स आपका फुल मनोरंजन करेंगे.
अवॉर्ड्स की हुई बौछार
3 / 6अलग-अलग ओटीटी और क्रिटिक्स प्लेटफॉर्म्स पर इस सीरीज ने अपने नाम 26 से ज्यादा अवॉर्ड्स और नॉमिनेशंस दर्ज किए हैं. इस सीरीज के दोनों सीजन डिजिटल प्लेटफॉर्म JioCinema पर बिल्कुल फ्री में स्ट्रीम हो रहे हैं.
असुर सीरीज की कहानी
4 / 6'असुर' की कहानी फॉरेंसिक साइंस, मॉडर्न क्रिमिनल साइकोलॉजी और हिंदू पौराणिक कथाओं का एक ऐसा खतरनाक ताना-बाना है, जो दर्शक को हिलाकर रख देता है. सीरीज का मुख्य विलेन खुद को 'असुर' मानता है. वह पुलिस और सीबीआई (CBI) को पकड़े जाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी विचारधारा को सही साबित करने के लिए खतरनाक मर्डर मिस्ट्री और पहेलियों के जाल में उलझाता है.
असुर नाम का विलेन
5 / 6इस सीरीज में असुर नाम का विलेन काफी खतरनाक है. सीरीज देखने के बाद महीनों तक इस किरदार का हैंगओवर आपके दिमाग में रहेगा. दूसरी ओर अरशद वारसी और बरुण सोबती की जुगलबंदी ने स्क्रीन पर कमाल का जादू बिखेरा है. इसके अलावा, विलेन के बचपन और बड़े होने के किरदारों ने अपनी एक्टिंग से रोंगटे खड़े कर दिए हैं.
कहां देखें यह सीरीज?
6 / 6इस सीरीज को आप Jio Hotstar पर देख सकते हैं. असुर ने साबित कर दिया कि अच्छी कहानी, सही अभिनय और मजबूत स्क्रिप्ट से कोई भी सीरीज सुपरहिट बन सकती है. अगर आपने अभी तक नहीं देखी तो आज ही शुरू करें. पहले एपिसोड के बाद खुद को रोकना मुश्किल हो जाएगा.