गीत से लेकर जॉर्डन तक... Imtiaz Ali के वो 6 किरदार, जिन्होंने बदल दी सिनेमा की परिभाषा, जुबानी रटी हैं इन फिल्मों की कहानियां

Imtiaz Ali Iconic Movie Characters: इम्तियाज अली की फिल्में कल्ट क्लासिक मानी जाती हैं. क्योंकि उनके किरदारों में गहराई होती है, जो व्यक्ति की भावनाओं को अंदर तक छूती है. आज हम उनके उन 6 किरदारों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने सिनेमा की परिभाषा ही बदल दी.

imtiaz ali best characters
1 / 8
imtiaz ali best characters

इम्तियाज अली की फिल्मों के किरदार पारंपरिक हीरो-हीरोइनों के सांचे से बिल्कुल अलग होते हैं. उनके अंदर उलझन, प्यार, सुकून और सेल्फ लव से जुड़ी चीजें साफ तौर पर दिखाई देती हैं.  

विज्ञापन

इम्तियाज अली की कल्ट क्लासिक फिल्में

इम्तियाज अली की कल्ट क्लासिक फिल्में2 / 8

इम्तियाज ने कई फिल्में बनाई, जिनमें ज्यादातर कल्ट क्लासिक बन गईं. लोग आज भी उनकी बनाई इन 6 फिल्मों में दिखाए गए किरदारों को बहुत पसंद करते हैं.

विज्ञापन

गीत ढिल्लो

गीत ढिल्लो3 / 8

साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर ने बेहद जिंदादिल, बेबाक लड़की का किरदार निभाया था. देश में हर लड़की इस किरदार से खुद को आज भी रिलेट करती है. (Credit-IMDb)

जॉर्डन / जनार्दन जाखड़

जॉर्डन / जनार्दन जाखड़4 / 8

साल 2011 में आई फिल्म रॉकस्टार में रणबीर कपूर ने जॉर्डन नाम का किरदार निभाया. उसका गुस्सा और जुनून लोगों को बहुत पसंद आया. इस फिल्म का संगीत और जॉर्डन का खालीपन आज भी युवाओं के दिलों को छूता है. (Credit- IMDb)

विज्ञापन

वेद वर्धन साहनी

वेद वर्धन साहनी 5 / 8

साल 2015 में आई तमाशा फिल्म में भी रणबीर कपूर ने वेद का किरदार निभाया था, जो अपना सपना छोड़कर 9-5 कॉर्पोरेट जॉब कर रहा था. इस फिल्म में वेद के किरदार ने हर युवा के दिल को छू लिया.

वीरा त्रिपाठी

वीरा त्रिपाठी6 / 8

साल 2014 में आई फिल्म हाईवे में आलिया भट्ट ने अमीर लड़की किरदार निभाया. इसमें रणदीप हुड्डा के साथ उनकी कैमिस्ट्री को खूब सराहा गया. वीरा के जरिए इम्तियाज ने बचपन के आघात (Childhood Trauma) और सुरक्षा के झूठे ढोंग पर गहरी चोट की. (Credit- IMDb)

विज्ञापन

तारा माहेश्वरी

तारा माहेश्वरी7 / 8

साल 2015 में फिल्म तमाशा में दीपिका पादुकोण ने तारा का किरदार निभाया था, जो किसी पुरुष के नकली चेहरे से नहीं बल्कि उसकी असली आत्मा (कॉरपोरेट वेद नहीं, बल्कि थिएटर वाले वेद) से प्यार करती है. उनके सपोर्ट और मैच्योरिटी वाले किरदार ने लोगों को बहुत प्रेरित किया. (Credit- IMDb)

आदित्य कश्यप

आदित्य कश्यप8 / 8

साल 2007 में आई फिल्म जब वी मेट में शाहिद कपूर के किरदार को देश की हर लड़की बहुत पसंद करती है. इसमें उन्होंने एक शांत, शालीन और डिप्रेशन से जूझ रहे बिजनेसमैन का किरदार निभाया, जो गीत से मिलने के बाद जिंदगी को एक नए नजरिए से देखना शुरू करता है. इस किरदार से लोगों ने बहुत रिलेट किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन