याद आ जाएगी पूरी हनुमान चालीसा, अगर Jio Hotstar पर देख लीं ये 6 हॉरर फिल्में, खौफ का दूसरा नाम है इनकी कहानियां
Scariest Movies on Jio Hotstar: क्या आप हॉरर-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, अगर हां, तो यह 6 फिल्मों की लिस्ट सिर्फ आपके लिए ही बनी है. इनकी कहानियां इतनी डरावनी हैं, जो आपकी रातों की नीदों को खराब कर सकती हैं.

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और रोंगटे खड़े कर देने वाले खौफ का अनुभव करना चाहते हैं, तो JioHotstar पर मौजूद ये 6 बेहतरीन हॉरर फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं. इनकी कहानियां और विजुअल्स इतने डरावने हैं कि इन्हें देखते वक्त डर के मारे आपको हनुमान चालीसा याद आ जाएगी.
द कॉन्जुरिंग
2 / 7यह हॉरर सिनेमा की सबसे कल्ट फिल्मों में से एक है. इसकी कहानी मशहूर पैरानॉर्मल इनवेस्टिगेटर्स एड और लोरेन वारेन के रियल अनुभवों पर आधारित है, जो एक परिवार को उनके नए घर में मौजूद बेहद खतरनाक और दुष्ट आत्मा से बचाने की कोशिश करते हैं. इसमें आपको बेहद डरावने बैकग्राउंड म्यूजिक मिलेंगे, जो आपकी आत्मा को झकझोरकर रख देंगे.
हेरेडिटरी
3 / 7ग्रैहम परिवार की मुखिया (दादी) की मौत के बाद, उनकी बेटी और नाती-पोतों पर एक के बाद एक बेहद अजीब और खौफनाक घटनाएं घटने लगती हैं. परिवार को धीरे-धीरे अपनी वंशावली से जुड़े एक बेहद गहरे और काले रहस्य का पता चलता है. इसे 21वीं सदी की सबसे परेशान कर देने वाली साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म माना जाता है.
रेडी ऑर नॉट 2: हेयर आई कम
4 / 7यह इस हफ्ते यानी 16 जुलाई 2026 को रिलीज हो रही नई डार्क हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रईस परिवार की जानलेवा और डरावनी रीती-रिवाजों वाली परंपरा के बीच फंस जाती हैं. उन्हें जिंदा बचने के लिए इस खूनी खेल का सामना करना पड़ता है. फिल्म का सस्पेंस, डार्क टोन और जानलेवा खेल का माहौल दर्शकों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है.
आईटी
5 / 7स्टीफन किंग के मशहूर उपन्यास पर आधारित यह फिल्म 'पेनीवाइज' नाम के एक खौफनाक जोकर की कहानी है, जो हर 27 साल में शहर के छोटे बच्चों को अपना शिकार बनाने के लिए वापस आता है और उनके सबसे गहरे डरों का इस्तेमाल उन्हीं के खिलाफ करता है. जोकर का डरावना रूप और बच्चों का शिकार करने का तरीका रीढ़ में कंपन पैदा कर देता है.
क्वारंटाइन 2
6 / 7इस फिल्म बेहद डरावनी और थ्रिल से भरी हुई है. इसकी कहानी में एक फ्लाइट के भीतर अचानक एक अज्ञात और बेहद खतरनाक वायरस फैल जाता है, जिससे संक्रमित होने वाले लोग हिंसक और डरावने जीवों में बदलने लगते हैं.
द नन
7 / 7'द कॉन्जुरिंग' यूनिवर्स की इस फिल्म की कहानी रोमानिया के एक एकांत मठ के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ एक युवा नन की रहस्यमय मौत की जांच करने के लिए एक पादरी और एक नौसिखिया नन को भेजा जाता है. इस फिल्म को देखने के बाद आपकी कई रातें खराब हो सकती हैं.