कलेजा हलक में आ जाएगा! अगर भूलकर भी देख लीं OTT पर मौजूद ये 7 फिल्में हॉरर फिल्में, देखें लिस्ट

Best Horror Movies on OTT: अगर ओटीटी पर कुछ अच्छी हॉरर फिल्में देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर ये 7 फिल्में जरूर देखें. रात में अकेले देखने की गलती आपको भारी पड़ सकती है. इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें.

Best Horror Movies on OTT
1 / 8
Best Horror Movies on OTT

इनमें से कुछ फिल्में रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं तो कुछ अपने साइकोलॉजिकल और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं. पूरी लिस्ट को जरूर नोट कर लें.  

विज्ञापन

वीना: बिफोर 7 डेज़

 वीना: बिफोर 7 डेज़2 / 8

साल 2016 में इंडोनेशिया में घटी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्ची घटना पर आधारित यह 1 घंटे 40 मिनट की फिल्म है. इसमें एक मृत लड़की की आत्मा इंसाफ के लिए अपनी सहेली के शरीर में आ जाती है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

हैरीडिटरी

हैरीडिटरी3 / 8

इसे वैज्ञानिक रूप से दुनिया की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक माना गया है. एक परिवार की दादी की मौत के बाद शुरू होने वाला यह साइकोलॉजिकल और सुपरनैचुरल ड्रामा आपके दिमाग को सुन्न कर देगा. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

द कॉन्ज्यूरिंग

 द कॉन्ज्यूरिंग4 / 8

पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स एड और लोरेन वारेन के वास्तविक जीवन के केस फाइलों पर बनी यह कल्ट हॉरर फिल्म अपने भयानक क्लाइमेक्स और डरावने दृश्यों के लिए जानी जाती है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

सिनिस्टर

सिनिस्टर5 / 8

यह एक क्राइम राइटर को अपने नए घर के अटारी से कुछ पुरानी वीडियो रील्स मिलती हैं, जिनमें खौफनाक हत्याएं रिकॉर्ड होती हैं. इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और सस्पेंस दिल की धड़कनें बढ़ा देता है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

इंसिडियस

इंसिडियस6 / 8

इसमें एक ऐसे बच्चे की कहानी जो कोमा में जाने के बाद उसकी आत्मा एक दूसरी खौफनाक अंधेरी दुनिया ('द फर्दर') में फंस जाती है. इसके 'जंप स्केयर्स' आपको सोफे से कूदने पर मजबूर कर देंगे. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

तुंबाड

तुंबाड7 / 8

भारतीय सिनेमा की एक मास्टरपीस पौराणिक हॉरर फिल्म है. लालच और हस्तर नाम के एक शापित देवता की यह कहानी डराने के साथ-साथ एक गहरा सस्पेंस और खौफ पैदा करती है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ऑब्सेशन

ऑब्सेशन8 / 8

हाल ही में रिलीज हुई यह स्वतंत्र सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म पूरी दुनिया में वर्ड-ऑफ-माउथ के जरिए ब्लॉकबस्टर बनी है. इसका बिना सेंसर वाला 'अनरेटेड' डिजिटल वर्जन कमजोर दिल वालों के लिए बिल्कुल नहीं है. इसे आप Apple TV पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन