दहशत का दूसरा नाम है 2 घंटे 17 मिनट की ये हॉरर फिल्म, पिछले 9 सालों से लोगों को डरा रहे मूवी के डरावने सीन्स

Best Indian Horror Film: अगर आपको कुछ डरावना देखने का मन है, तो 2 घंटे 17 मिनट की ये फिल्म आपको आत्मा को झकझोरकर रख सकती है. इस फिल्म के नाम को आप अपनी लिस्ट में शामिल कर लें.

The House Next Door horror movie
1 / 7
The House Next Door horror movie

इस मूवी के डरावने सीन्स आपको महीनों तक याद रहेंगे. पिछले 9 सालों से इसका इफेक्ट अभी तक लोगों के दिमाग में बिल्कुल ताजा है. हॉरर लवर्स के लिए ये फिल्म बेस्ट च्वाइस है.स  

विज्ञापन

हॉरर लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन

हॉरर लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन2 / 7

हॉरर लवर्स को सस्पेंस, खौफ और रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य काफी पसंद आते हैं. अगर आप भी कुछ ऐसा ही देखने की तमन्ना रखते हैं, तो यह 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है. इसे अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करके आप अपने मनोरंजन का कोटा पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

कौन सी है ये मूवी?

कौन सी है ये मूवी?3 / 7

इस फिल्म का नाम है- 'द हाउस नेक्स्ट डोर' (The House Next Door), जिसमें दिखाए गए दृश्य वाकई आपके रोंगटे खड़े कर सकते हैं. यह भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन और प्रामाणिक हॉरर में से एक है. 2017 में रिलीज हुई यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है.

कैसी है ये फिल्म?

कैसी है ये फिल्म?4 / 7

यह फिल्म एक साथ तीन भाषाओं में रिलीज हुई थी. पहली हिंदी में 'द हाउस नेक्स्ट डोर', तमिल में 'अवल' (Aval) और तेलुगु में 'गृहम' (Gruham). इसकी कहानी में दिखाए गए सस्पेंस से भरे दृश्य आपके रातों की नींदें छीनने के लिए पर्याप्त हैं. अगर आप कुछ भयंकर देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.

विज्ञापन

फिल्म की खौफनाक कहानी

फिल्म की खौफनाक कहानी5 / 7

इसकी कहानी में एक सुखी शादीशुदा जोड़े, डॉ. कृष्णन (सिद्धार्थ) और उनकी पत्नी लक्ष्मी (एंड्रिया जेरेमिया) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहाड़ों के बीच एक खूबसूरत घर में रहते हैं. उनकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उनके पड़ोस के घर में एक नया परिवार आता है. उस घर की बड़ी बेटी पर एक खौफनाक और हिंसक आत्मा का साया आ जाता है, जिसके बाद डॉ. कृष्णन इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं.

फिल्म का क्लाइमैक्स और ट्विस्ट

फिल्म का क्लाइमैक्स और ट्विस्ट6 / 7

इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसका साइकोलॉजिकल ट्विस्ट और सस्पेंस है, जो दर्शकों को अंत तक कहानी के साथ बांधे रखता है. इस फिल्म को शुरू करने के बाद आप इसे छोड़ नहीं पाएंगे. मिलिंद राऊ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी इतनी सटीक है कि बिना किसी लाउड साउंड के भी डर का माहौल बन जाता है.

विज्ञापन

'द हाउस नेक्स्ट डोर' की स्टार कास्ट

'द हाउस नेक्स्ट डोर' की स्टार कास्ट7 / 7

सिद्धार्थ और एंड्रिया की केमिस्ट्री और डर के दृश्यों में उनका अभिनय कमाल का है. इस हॉरर-थ्रिलर को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से जबरदस्त सराहना मिली और इसकी IMDb रेटिंग 6.7/10 है, जो भारतीय हॉरर जॉनर में काफी अच्छी मानी जाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन