दोस्तों के साथ 'मूवी नाइट' का है प्लान? लिस्ट में शामिल करें ये 5 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में, दिल छू लेंगी कहानियां

Best Bollywood Movies: दोस्तों के साथ 'मूवी नाइट' का प्लान हमेशा खास होता है. अगर आप ऐसी फिल्में ढूंढ रहे हैं जो दोस्ती, यादों और जज्बातों से भरी हों, तो अपनी लिस्ट में इन 5 ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को जरूर शामिल करें.

Best Bollywood Movies List
1 / 6
Best Bollywood Movies List

इन 5 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानियां इतनी मजेदार हैं, जिन्हें आप महीनों तक नहीं भूल पाएंगे. अगर आप कुछ मजेदार देखना चाहते हैं तो इस लिस्ट को जरूर अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करें.  

विज्ञापन

दिल चाहता है

दिल चाहता है2 / 6

यह आधुनिक भारतीय सिनेमा में दोस्ती की परिभाषा बदलने वाली कल्ट क्लासिक फिल्म है. इसकी कहानी में आकाश, समीर और सिड की यह कहानी कॉलेज के बाद की जिंदगी, प्यार और दोस्ती में आने वाले उतार-चढ़ाव को बेहद खूबसूरती से दिखाती है. गोवा ट्रिप का प्लान बनाने की प्रेरणा हर दोस्त को इसी फिल्म से मिलती है.

विज्ञापन

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 3 / 6

यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि जिंदगी जीने का नज़रिया बदल देती है. इसकी कहानी में तीन बचपन के दोस्त स्पेन में एक बैचलर ट्रिप पर जाते हैं, जहां वे अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करते हैं और अपने सबसे बड़े डरों का सामना करते हैं. इसके डायलॉग्स और कविताएं सीधे दिल को छू जाती हैं.

3 इडियट्स

3 इडियट्स 4 / 6

यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन दोस्तों की यह कहानी आपको हंसाते-हंसाते रुला देगी. यह फिल्म शिक्षा प्रणाली पर चोट करने के साथ-साथ सच्ची दोस्ती की ताकत को भी दिखाती है.

विज्ञापन

ये जवानी है दीवानी

ये जवानी है दीवानी 5 / 6

युवाओं के बीच यह फिल्म 'मूवी नाइट' के लिए पहली पसंद मानी जाती है. कबीर (बनी), नैना, अदिति और अवि की यह कहानी सपनों, करियर, एकतरफा प्यार और इन सबके बीच दोस्तों के साथ के महत्व को दर्शाती है. इसका म्यूजिक और मनाली ट्रिप के सीन्स आज भी हर फ्रेंड ग्रुप के फेवरेट हैं.

छिछोरे

छिछोरे6 / 6

यह फिल्म कॉलेज के सुनहरे दिनों और 'लूजर्स' गैंग की पुरानी यादों को ताजा कर देती है. सुशांत सिंह राजपूत स्टारर यह फिल्म हॉस्टल लाइफ, रैगिंग, स्पोर्ट्स टूर्नामेंट और दोस्तों के बीच के अटूट विश्वास को दिखाती है. यह सिखाती है कि जिंदगी में सफलता से ज्यादा जरूरी कोशिश करना और दोस्तों का साथ होना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन