Obsession से 10 गुना ज्यादा खतरनाक हैं ये 5 फिल्में, देसी कहानियां देखकर कांप जाएगी रूह, देखें लिस्ट

Best Bollywood Psychological Thriller Movies: अगर आपको फिल्म Obsession पसंद आई है, तो यह 5 बॉलीवुड साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म आपके लिए ही बनी है. इनकी देसी कहानियां आपके होश उड़ाने के लिए काफी है. आइए जानते हैं इनके नाम.

Best Bollywood psychological thriller movies
1 / 8
Best Bollywood psychological thriller movies

Best Bollywood Psychological Thriller Movies: अगर आपको फिल्म Obsession पसंद आई है, तो यह 5 बॉलीवुड साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म आपके लिए ही बनी है. इनकी देसी कहानियां आपके होश उड़ाने के लिए काफी है. आइए जानते हैं इनके नाम.  

विज्ञापन

फिल्म Obsession का क्रेज

फिल्म Obsession का क्रेज2 / 8

पूरे भारत में फिल्म Obsession का जबरदस्त क्रेज छाया हुआ है. हर कोई सिर्फ इसी फिल्म की बात कर रहा है. मगर क्या आप जानते हैं कि इससे पहले ही भारत में कुछ फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें Obsession के जैसी ही कहानी दिखाई गई है.

विज्ञापन

फिल्में का थ्रिलर पोर्शन

फिल्में का थ्रिलर पोर्शन3 / 8

इन भारतीय फिल्मों का थ्रिलर पोर्शन Obsession फिल्म से कई गुना ज्यादा है. इन 5 फिल्मों को देखने के बाद आप हॉलीवुड की Obsession के बारे में बिल्कुल भूल जाएंगे. आपको असली मजा आएगा.

प्यार तूने क्या किया

प्यार तूने क्या किया 4 / 8

4. प्यार तूने क्या किया (Pyar Tune Kya Kiyaइस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने एक ऐसी अमीर लड़की (रिया) का किरदार निभाया है, जो एक शादीशुदा फोटोग्राफर के प्यार में अंधी हो जाती है. जब उसे पता चलता है कि वह उसे नहीं मिल सकता, तो उसकी दीवानगी एक खतरनाक मानसिक बीमारी और हिंसक रूप ले लेती है. इसमें फरदीन खान, सोनाली कुलकर्णी भी हैं. इसे आप ज़ी5 (ZEE5) / यूट्यूब (YouTube) भी देख सकते हैं.

विज्ञापन

ऐतराज़

ऐतराज़5 / 8

हॉलीवुड फिल्म 'डिस्क्लोजर' से प्रेरित यह फिल्म शारीरिक भूख, पैसे और ताकत के जुनून को दर्शाती है. सोनिया (प्रियंका चोपड़ा) अपने पूर्व प्रेमी पर झूठा आरोप लगा देती है. इसके बाद करीना कपूर मजबूती के साथ अक्षय कुमार को बचाती हैं. इस फिल्म को आप ज़ी5 (ZEE5) / नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं.

कृष्णा कॉटेज

कृष्णा कॉटेज6 / 8

यह एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है जहाँ जुनून मौत के बाद भी खत्म नहीं होता. एक आत्मा (ईशा कोपिकर) अपने अधूरे पिछले जन्म के प्यार को पाने के लिए वापस आती है. वह अपने प्रेमी के वर्तमान जीवन की मंगेतर और दोस्तों को एक-एक करके मौत के घाट उतारने लगती है. फिल्म सोहेल खान, ईशा कोपिकर, अनीता हसनंदानी हैं. इसे आप YouTube पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

राज

राज7 / 8

इस फिल्म में एक आत्मा का अपने प्रेमी के प्रति ऐसा खौफनाक जुनून दिखाया गया है जो शादीशुदा जोड़े की जिंदगी तबाह कर देता है. संजना (बिपाशा बसु) अपने पति को उस भूतिया साये से बचाने की कोशिश करती है जो उसे अपने साथ ले जाने पर आमादा है. इसे भी आप YouTube पर देख सकते हैं.

डर

डर8 / 8

जुनूनी प्यार (Obsession) पर बनी यह बॉलीवुड की सबसे कल्ट फिल्म है. राहुल (शाहरुख खान) किरण (जूही चावला) के प्यार में इस कदर पागल है कि वह उसे पाने के लिए किसी का भी कत्ल कर सकता है. फोन पर भारी आवाज में "क-क-क किरण" कहना आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन