2001 से लेकर 2010 तक...बॉलीवुड ने दी 5 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर्स, 7 ब्लॉकबस्टर फिल्में और 12 सुपरहिट्स, कमाई सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Best Bollywood Movies 2001-2010: अगर आप 2001 से 2010 के बीच में आईं फिल्मों के फैन है, तो आप एकदम सही जगह पर हैं. बॉलीवुड का गोल्डन पीरियड यही था. इस दौरान रिलीज हुई कई फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर से लेकर सुपरहिट साबित हुईं.

best Bollywood 2001 to 2010
1 / 6
best Bollywood 2001 to 2010

साल 2001 से 2010 तक का दशक बॉलीवुड के इतिहास का सबसे सुनहरे दौर में से एक माना जाता है, जिसमें बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए थे. आज हम उन्हीं बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं.  

विज्ञापन

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में2 / 6

साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान की 3 इडियट्स ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. वहीं साल 2010 में दबंग, 2008 में गजनी और 2001 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म गदर-एक प्रेम कहानी आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है. इसके अलावा 2001 में रिलीज हुई कभी खुशी कभी गम ने भी लोगों का खूब रुलाया. यह सभी फिल्में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हैं.

विज्ञापन

याद है इनकी कहानियां

याद है इनकी कहानियां3 / 6

इन सभी फिल्मों की कहानियां लोगों को मुंह जबानी याद हैं. आज भी लोग इन फिल्मों को बार बार देखकर खूब मनोरंजित होते हैं. यह फिल्म इतनी पुरानी होने के बाद भी आज भी भारतीयों को उतनी ही नहीं और एंटरटेनमेंट का पिटारा लगती हैं.

ब्लॉकबस्टर फिल्में

ब्लॉकबस्टर फिल्में4 / 6

साल 2006 में धूम 2 हो या 2007 में शाहरुख खान की ओम शांति ओम. 2006 में क्रिश हो, या 2010 में गोलमाल 3. 2006 में रिलीज हुई फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई लोगों को खूब हंसाया. वहीं 2008 में शाहरुख और अनुष्का की जोड़ी ने कई दिलों को जोड़ा. 2007 में रिलीज हुई वेलकम फिल्म में नाना पाटेकर और मजनू भाई के किरदार में अनिल कपूर को बहुत पसंद किया गया.

विज्ञापन

सुपरहिट फिल्में

सुपरहिट फिल्में5 / 6

इस लिस्ट में कई सारी फिल्मों का नाम है, जैसे कि धूम, कोई मिल गया, जब वी मेट, कल हो ना हो, मुन्ना भाई M.B.B.S., सिंह इज किंग, पार्टनर, राज, रेस, गोलमाल रिटर्न्स, अजब प्रेम की गजब कहानी, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई. इन सभी फिल्मों ने उस दशक लोगों का खूब मनोरंजन किया.

दशक की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में

दशक की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में6 / 6

इन सभी फिल्मों ने साल 2009 में रिलीज हुई 3 इडियट्स, 2010 में दबंग, 2008 में गजनी, 2006 में धूम, 2007 में ओम शांति ओम ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. मोटा पैसा कमाने के साथ साथ उन्होंने कई अवॉर्ड्स भी बटोरे. बता दें, इन सभी फिल्मों को लोग आज भी उतने ही चाव से देखना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन