Batwara 1947 को पछाड़ आगे निकली 2 घंटे 41 मिनट की साउथ फिल्म, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में छुड़ाए छक्के!

Box Office Collection: 'बंटवारा 1947' को साउथ की फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म ने खूब तहलका मचाया हुआ है. फिल्म ने अब तक धमाकेदार कमाई कर मेकर्स को करोड़ों से मालामाल कर दिया है.

suriya Vishwanath and Sons
1 / 6

Box Office Collection: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में छाई हुई है. 2 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है. वहीं दूसरी ओर सनी देओल की इस फिल्म को 2 घंटे 41 मिनट की साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

'बंटवारा 1947' को किस फिल्म ने छोड़ा पीछे?

'बंटवारा 1947' को किस फिल्म ने छोड़ा पीछे?2 / 6

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पीछे छोड़ने वाली साउथ फिल्म का नाम 'विश्वनाथ एंड सन्स' है. साउथ सुपरस्टार सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' भी 'बंटवारा 1947' के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. महज 2 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन3 / 6

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने 2 दिनों में भारत में 37.60 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 43.47 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने महज 76.47 करोड़ की कमाई कर ली है. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच जाएगा.

दूसरे दिन कितनी की कमाई

दूसरे दिन कितनी की कमाई4 / 6

'विश्वनाथ एंड सन्स' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.35 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 22.25 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 59.0% रही. वहीं फिल्म के शोज दूसरे दिन 5,157 रहे.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 6

'विश्वनाथ एंड सन्स' में सूर्या को फैंस ने काफी लंबे समय बाद स्क्रीन पर देखा है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सूर्या के साथ-साथ ममिता बैजू भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में सूर्या और ममिता बैजू की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म को वेंकी अट्लुरी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के सीन्स को भी काफी पसंद किया जा रहा है.

'बंटवारा 1947' ने कितनी की थी कमाई?

'बंटवारा 1947' ने कितनी की थी कमाई?6 / 6

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने अभी तक 2 दिनों में भारत में 9.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 22.91 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 26.41 करोड़ की कमाई कर ली है. दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 34.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 8,071 रहे. पहले दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन