Batwara 1947 से पहले OTT पर देखें सनी देओल की ये 5 एक्शन फिल्में, हर कहानी बनी ऑडियंस की फेवरेट!

Sunny Deol Movies List: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. फिल्म ने रिलीज होते ही सबका दिल जीत लिया है. इससे पहले ओटीटी पर सनी देओल की टॉप 5 फिल्मों को आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

sunny deol movies
1 / 6

Sunny Deol Movies List: सनी देओल की एक्शन फिल्म 'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में एक्शन और ड्रामा से भरपूर सीन्स हैं. वहीं इस फिल्म से पहले आप ओटीटी पर सनी देओल की टॉप 5 फिल्मों को घर बैठे वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इन फिल्मों में एक से बढ़कर एक एक्शन से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.  

विज्ञापन

बॉर्डर

बॉर्डर2 / 6

सनी देओल की 'बॉर्डर' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. सिनेमाघरों में ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वहीं अब इस फिल्म का नाम कल्ट क्लासिक में शामिल है. फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

गदर

गदर3 / 6

साल 2001 में आई सनी देओल की ये फिल्म भी कल्ट क्लासिक है. फिल्म में रोमांस के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी कूट-कूटकर भरे हैं. ये फिल्म आज भी बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. फिल्म में सनी देओल के साथ लीड रोल में अमीषा पटेल नजर आईं. वहीं इस फिल्म को आप जी5 पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

गदर 2

गदर 24 / 6

सनी देओल की ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सनी देओल के एक्शन सीन्स ने फैंस का दिल जीत लिया था. वहीं बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल के साथ-साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर रंधावा लीड रोल में हैं. ये फिल्म जी5 पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

बॉर्डर 2

बॉर्डर 25 / 6

सनी देओल की ये एक्शन फिल्म इसी साल 2026 में रिलीज हुई. इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. इन सितारों की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद भी किया. वहीं बॉक्स ऑफिस पर ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

जाट

जाट6 / 6

साल 2025 में रिलीज हुई सनी देओल की 'जाट' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. वहीं इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में भी सनी देओल एक्शन सीन्स में नजर आ रहे हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन