Bandar से पहले OTT पर देखें अनुराग कश्यप की ये 6 थ्रिलर फिल्में, क्राइम-सस्पेंस और ट्विस्ट का मिलेगा ट्विस्ट!

Anurag Kashyap Movies: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की लेटेस्ट फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म से पहले आप अनुराग कश्यप की टॉप 6 थ्रिलर फिल्मों को ओटीटी पर घर बैठे हुए बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

anurag kashyap movies
1 / 7

विज्ञापन

गुलाल

गुलाल2 / 7

साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में आपको थ्रिलर के साथ-साथ क्राइम सीन्स भी देखने को मिलेंगे. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में के के मेनन, राज सिंह चौधरी, आयशा मोहन और दीपक डोबरियाल लीड रोल में हैं. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

ब्लैक फ्राइडे

ब्लैक फ्राइडे3 / 7

1993 के मुंबई आतंकी हमलों पर बनी इस फिल्म को भी अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म में पवन मल्होत्रा, के के मेनन, आदित्य श्रीवास्तव और जाकिर हुसैन लीड रोल में हैं.

गैंग्स ऑफ वासेपुर

गैंग्स ऑफ वासेपुर4 / 7

मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म को भी अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक से बढ़कर एक एक्शन, क्राइम और थ्रिलर सीन्स हैं. ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

रमन राघव

रमन राघव5 / 7

साल 2016 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. विक्की कौशल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म में एक से बढ़कर एक थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

देव डी

देव डी6 / 7

अभय देओल स्टारर ये कल्ट क्लासिक फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी. वहीं ऑडियंस को भी ये काफी पसंद आई थी. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

गैंग्स ऑफ वासेपुर 2

गैंग्स ऑफ वासेपुर 27 / 7

अनुराग कश्यप की इस फिल्म को भी कल्ट क्लासिक कहा जाता है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, जीशान कादरी, तिग्मांशु धूलिया और पीयूष मिश्रा लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन