Baby Do Die Do X Review: 'बेबी डू डाई डू' देख हुमा कुरैशी की एक्टिंग के कायल हुए फैंस! पब्लिक रिएक्शन आया सामने

Baby Do Die Do X Review: हुमा कुरैशी की थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म 'बेबी डू डाई डू' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में हुमा कुरैशी फुल एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं. वहीं 'बेबी डू डाई डू' को देखने के बाद अब ऑडियंस का भी रिएक्शन सामने आ गया है. चलिए जानते हैं हुमा कुरैशी की इस फिल्म को देखकर ऑडियंस ने क्या कुछ कहा?

baby do die do x review
1 / 6

विज्ञापन

क्या बोले फैंस?

क्या बोले फैंस?2 / 6

'बेबी डू डाई डू' में हुमा कुरैशी की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फिल्म देखकर एक यूजर ने लिखा, 'हुमा कुरैशी की ये थ्रिलर फिल्म ताजगी और रोमांस से भरपूर है. हुमा कुरैशी ने मूक-बधिर महिला का किरदार निभाया है, जिसका नाम बेबी कर्मकार होता है. उन्होंने काफी अच्छी एक्टिंग की है. सिनेमाघरों में देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. इसे 5 में से 3.5 रेटिंग मिलती है.

विज्ञापन

हुमा कुरैशी की एक्टिंग ने जीता दिल

हुमा कुरैशी की एक्टिंग ने जीता दिल3 / 6

दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेबी डू डाई डू सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म वाकई कमाल है और देखने लायक है. हर कोई फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही दे रहा है. हुमा कुरैशी ने अच्छी एक्टिंग की है. आप भी इस फिल्म को थिएटर्स में देख सकते हैं.

अंडरवर्ल्ड की खतरनाक कमाई

अंडरवर्ल्ड की खतरनाक कमाई4 / 6

तीसरे यूजर ने लिखा, 'बेबी डू डाई डू इमोशनल रूप से भरी हुई है. हुमा कुरैशी का किरदार खतरनाक अंडरवर्ल्ड में चुपचाप अपना रास्ता बनाता है. फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं. हर फ्रेम में हुमा कुरैशी कमाल लगी हैं. शुरू से आखिर तक ये काफी बेहतरीन है.'

विज्ञापन

इंप्रेस करती है फिल्म की कहानी

इंप्रेस करती है फिल्म की कहानी5 / 6

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हुमा कुरैशी की एक्टिंग से खूब इंप्रेस हुए. फिल्म की शुरुआत जुड़वां बहनों की कहानी से शुरू होती है. पहले फिल्म नॉर्मल लगती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे फिल्म की कहानी खतरनाक होती जाती है. फिल्म में हुमा कुरैशी के एक्शन सीन्स काफी दमदार हैं.'

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 6

बता दें इस फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ-साथ रचित सिंह, चंकी पांडे, सिकंदर खेर और सीमा पाहवा मुख्य भूमिका में हैं. इन सभी सितारों ने फैंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन