'आवारापन' को पछाड़ प्राइम वीडियो पर छाई 2 घंटे 11 मिनट की फिल्म, रिलीज होते ही बनी नंबर 1
Prime Video Trending Movie: अगर आप भी क्राइम ड्रामा फिल्म देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. फिल्म में फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Prime Video Trending Movie: प्राइम वीडियो पर हाल ही में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है जो आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी. यहां तक कि इस फिल्म को सोशल मीडिया पर भी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं. 2 घंटे 11 मिनट की इस फिल्म की कहानी ने फैंस को अपना दीवाना बना लिया है. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग तक की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग फिल्म
2 / 6प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' हैं. 28 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. प्राइम वीडियो के साथ-साथ ये फिल्म सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड हो रही है. सोशल मीडिया पर ऑडियंस इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रही है. ये ही वजह है कि फिल्म ने रिलीज होते ही सबका दिल जीत लिया है.
फिल्म की कहानी
3 / 6फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एएसआई बबीता सिंह नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है. बबीता को नौकरी तब मिलती है जब उसके पिता की ड्यूटी पर ही मौत हो जाती है. पिता की जगह बबीता सिंह एएसआई बनकर पुलिस नौकरी करती हैं. नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियों के नीचे बबीता दबकर रह जाती है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब छुट्टी पाने के लिए बबीता पर फर्जी आरोप लग जाता है.
कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स
4 / 6वहीं जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे बबीता अपने ऊपर लगे फर्जी आरोप को झूठा साबित करने की कोशिश में लग जाती है. इन सबके बीच बबीता की मुलाकात अपने बचपन के दोस्त बंसी से होती है और बंसी की उसी दिन मौत भी हो जाती है. बंसी की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने की जिम्मेदारी बबीता सिंह खुद संभालती है और इस दौरान उसे अपनी लाइफ में कईं उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है.
रिलीज होते ही बनी नंबर 1
5 / 6'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' ने प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है. इस फिल्म ने कईं फिल्मों और सीरीज को पीछे छोड़ दिया है. इनमें इमरान हाशमी की 'आवारापन' भी शामिल है. 'आवारापन' प्राइम वीडियो पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड हो रही है, जबकि 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' पहले नंबर पर छाई हुई है.
फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग
6 / 6फिल्म में बबीता सिंह का किरदार निमिषा सजयन ने बखूबी निभाया है. निमिषा के साथ-साथ फिल्म में बरुण सोबती, अंशुमान पुष्कर, राजेश कुमार, सुनीता राजवर, गीतिका विद्या ओहल्यान, प्रियंका सेतिया और नवल शुक्ला भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है.



















