August Theatre Releases: अगस्त का महीना होगा सुपर एंटरटेनिंग! थिएटर्स में रिलीज हो रहीं ये 6 धांसू फिल्में

August Theatre Releases 2026: अगस्त के महीने में थिएटर्स में 6 धमाकेदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में एक्शन और इमोशन्स से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

August Theatre Releases 2026
1 / 7

August Theatre Releases 2026: अगस्त का महीना एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. इस महीने एक से बढ़कर एक धांसू फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में आपको एक्शन से लेकर इमोशन्स तक देखने होंगे. सोशल मीडिया पर अब इन फिल्मों को लेकर ऑडियंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

जीडीएन

जीडीएन2 / 7

आर माधवन और सत्यराज स्टारर ये फिल्म भी अगस्त के महीने में थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म जीडी नायडू की बायोग्राफी है. इसमें उनके जीवन की स्ट्रगलिंग स्टोरी देखने को मिलेगी. वहीं ये फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आर माधवनद और सत्यराज के साथ-साथ फिल्म में प्रियामणि भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

आवारापन 2

आवारापन 23 / 7

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर ये फिल्म भी अगस्त में रिलीज हो रही है. इस फिल्म को आप थिएटर्स में 14 अगस्त को देख सकते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के साथ-साथ शबाना आजमी भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है.

टॉक्सिक

टॉक्सिक4 / 7

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' फिल्म भी अगस्त में ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप 26 अगस्त को थिएटर्स में देख सकते हैं. इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें यश के साथ-साथ तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

बटवारा 1947

बटवारा 19475 / 7

सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर 'बटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ-साथ शबाना आजमी भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है.

प्रहार

प्रहार6 / 7

राजकुमार राव की 'प्रहार' फिल्म भी अगस्त में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 7 अगस्त को सिनेमाघरों में देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म की कहानी फेमस वकील उज्जवल निकम की लाइफ पर आधारित है. वहीं इस फिल्म को अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

ईथा

ईथा7 / 7

लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी श्रद्धा कपूर की ये फिल्म भी अगस्त में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 28 अगस्त को सिनेमाघरों में देख सकते हैं. इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की इस फिल्म का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन