2 घंटे 12 मिनट की एक्शन-रोमांटिक ने अर्जुन कपूर को बनाया स्टार, आज भी ऑडियंस की है फेवरेट; क्या आपने देखी?

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. नेपो किड होने के बाद भी बॉलीवुड में एक्टर ने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है. पहले ही हिट फिल्म देकर अर्जुन कपूर बॉलीवुड के स्टार बन गए थे. वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्टर काफी एक्टिव रहते हैं. आज हम आपको एक्टर की उस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने उन्हें स्टार बनाया.

arjun kapoor
1 / 6

विज्ञापन

अर्जुन कपूर की पहली फिल्म

अर्जुन कपूर की पहली फिल्म2 / 6

अर्जुन कपूर की हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'इशकजादे' है. साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. वहीं ये ही वजह है कि ये फिल्म आज भी ऑडियंस की फेवरेट बनी हुई है.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन3 / 6

14 साल पहले रिलीज हुई अर्जुन कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 63.59 करोड़ की कमाई की थी. वहीं फिल्म का बजट 19 करोड़ था. फिल्म की कमाई को देखते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई.

फिल्म में छाए सितारे

फिल्म में छाए सितारे4 / 6

वहीं 'इशकजादे' में अर्जुन कपूर के साथ-साथ परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म से ही अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया. पहली ही फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद भी किया था.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर छाई फिल्म

नेटफ्लिक्स पर छाई फिल्म5 / 6

अर्जुन कपूर की इस पहली फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर भी इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया. आज भी फैंस इस फिल्म के दीवाने हैं.

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है. इस फिल्म से परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सितारे बन गए थे. इसमें आपको रोमांस के साथ-साथ बदले की कहानी देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन