'मैं मुस्लिम हूं...', फिल्म रामायण के संगीत ने जीता लोगों का दिल, AR Rehman का पुराना बयान हुआ वायरल, सुरों से दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

AR Rahman Ramayana Music Controversy: आज फिल्म Ramayana का टीजर रिलीज हुआ है, जिसका म्यूजिक सुनकर हर कोई हैरान रह गया. VFX के बाद फिल्म का म्यूजिक सभी को बेहद पसंद आया. इस बीच म्यूजिर कंपोजर AR Rehman का पुराना बयान फिर से सुर्खियों में आ गया है, जिसमें उन्होंने अपने धर्म को लेकर कुछ बातें कहीं थी. आइए जानते हैं.

AR Rahman Ramayana Music Controversy
1 / 8
AR Rahman Ramayana Music Controversy

आज फिल्म Ramayana का टीजर रिलीज हुआ है, जिसका म्यूजिक सुनकर हर कोई हैरान रह गया. VFX के बाद फिल्म का म्यूजिक सभी को बेहद पसंद आया. इस बीच म्यूजिर कंपोजर AR Rehman का पुराना बयान फिर से सुर्खियों में आ गया है, जिसमें उन्होंने अपने धर्म को लेकर कुछ बातें कहीं थी. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

रामायण का टीजर रिलीज

 रामायण का टीजर रिलीज2 / 8

हनुमान जयंती के खास अवसर पर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हो चुका है. लोगों को फिल्म का म्यूजिक बहुत पसंद आया है. रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की इस बड़ी फिल्म में ए आर रहमान का म्यूजिक आने वाला है.

विज्ञापन

टीजर में छाया म्यूजिक का जादू

टीजर में छाया म्यूजिक का जादू3 / 8

फिल्म को इमोशन देने का आधा काम म्यूजिक करता है. म्यूजिक के जरिए आप सामने वाले को महसूस करने की क्षमता को बढ़ाते हैं. इस फिल्म में भी AR Rehman के म्यूजिक ने कमाल कर दिखाया है. म्यूजिक से फिल्म की भव्यता का पता चल रहा है.

AR Rehman का पुराना बयान

AR Rehman का पुराना बयान4 / 8

लेकिन सबके चहीते AR Rehman पिछले दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए थे. उनके एक बयान ने काफी कंट्रोवर्सी बढ़ा दी थी. लेकिन फिल्म में उनका म्यूजिक सुनकर लोग हैरान रह गए. इस पर उनका पुराना बयान फिर से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

पुराना बयान हुआ वायरल

पुराना बयान हुआ वायरल5 / 8

रहमान का वह पुराना इंटरव्यू चर्चा में है जिसमें उन्होंने अपनी धार्मिक पहचान पर बात करते हुए कहा था, "मैं एक मुस्लिम हूं, लेकिन मेरा संगीत किसी एक धर्म की सीमाओं में नहीं बंधा है. इस्लाम ने मुझे मानवता और हर इंसान से प्यार करना सिखाया है."

ब्राह्मण स्कूल से पढ़ने की बात कही

ब्राह्मण स्कूल से पढ़ने की बात कही6 / 8

बता दें कि ए.आर. रहमान ने 'रामायण' फिल्म में संगीत देने के कारण हो रही ट्रोलिंग और अपनी धार्मिक पहचान पर उठ रहे सवालों का बहुत ही शालीनता और गहराई से जवाब दिया है. उन्होंने कहा था कि "मैं ब्राह्मण स्कूल में पढ़ा हूँ. ज्ञान कहीं से भी मिले, वह अनमोल है. कला का कोई धर्म नहीं होता. भारत मेरी प्रेरणा और घर है.".

विज्ञापन

AR Rehman के पुराने धार्मिक गानें

AR Rehman के पुराने धार्मिक गानें7 / 8

बता दें कि AR Rehman ने कई फिल्मों में भी संगीत दिया है. जैसे कि उन्होंने पहले भी 'ओ पालनहारे' और 'मनमोहना' जैसे भजनों के जरिए यह साबित किया है कि भक्ति और कला का कोई धर्म नहीं होता. इस बार भी वो मुस्लिम होने के बावजूद सनातन धर्म के इतने बड़े इतिहास को लेकर म्यूजिक बना रहे हैं.

ट्रोलर्स को मिला मुंह तोड़ जवाब

ट्रोलर्स को मिला मुंह तोड़ जवाब8 / 8

फिल्म रामायण की सांस्कृतिक धुन कई लोगों को पसंद आ रही है. टीजर में दिए गए म्यूजिक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यह AR Rehman की तरफ से अपने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब है, जो उनकी मेहनत और काबीलियत पर सवाल उठा रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन