Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा के बचपन की 4 तस्वीरें हुईं वायरल, तीसरी पर फिदा हो गए थे Virat Kohli

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज यानी 1 मई को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है. अभिनेत्री ने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म से कदम रखा था. हालांकि, आज वो फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है. आज हम आपको उनके बर्थडे पर वायरल हो रही 4 तस्वीरें लेकर आए हैं. तीसरी वाली फोटो पर किंग कोहली भी फिदा हो गए थे. चलिए जानते हैं उन तस्वीरों के बारे में.

anushka sharma birthday
1 / 5

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज यानी 1 मई को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है. अभिनेत्री ने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म से कदम रखा था. हालांकि, आज वो फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है. आज हम आपको उनके बर्थडे पर वायरल हो रही 4 तस्वीरें लेकर आए हैं. तीसरी वाली फोटो पर किंग कोहली भी फिदा हो गए थे. चलिए जानते हैं उन तस्वीरों के बारे में.

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा जन्मदिन

अनुष्का शर्मा जन्मदिन2 / 5

अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर उनके बचपन की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है. इस फोटो में वो फर्श पर बैठी हुई नजर आ रही है. बता दें कि अनुष्का शर्मा पत्रकारिता और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी, जिसकी वजह से उन्होंने महज 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. लेकिन अपने करियर की पहली फिल्म साइन करने में उन्हें एक महीने के अंदर 4 बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने पहली फिल्म किसके साथ की थी

अनुष्का शर्मा ने पहली फिल्म किसके साथ की थी3 / 5

वहीं अनुष्का की दूसरी तस्वीर भी उनके बचपन की है, जिसे इंटरनेट पर खूब वायरल किया जा रहा है. इस फोटो में वो बेहद क्यूट लग रही है. उनकी तस्वीर को देखकर लगता है, उस वक्त उनकी उम्र लगभग 1 साल की होगी. अनुष्का ने यह भी खुलासा किया था, कि जब उन्हें रब ने बना दी जोड़ी के लिए ऑडिशन पर बुलाया गया था, तो वे बिल्कुल भी सीरियस नहीं थी. वो बिना मेकअप और बालों को संवारे बिना ही स्क्रीन टेस्ट देने के लिए चली गई थी.

अनुष्का शर्मा मूवी

अनुष्का शर्मा मूवी4 / 5

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बचपन की यह फोटो काफी सिंपल है. अनुष्का के जन्मदिन पर उनकी यह फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रही है. वहीं स्क्रीन टेस्ट देने के कुछ दिन बाद ही आदित्य चोपड़ा की टीम फोन आता है और उन्हें फाइनल ऑडिशन और बातचीत के लिए बुलाया जाता है. दरअसल, उस वक्त भी अभिनेत्री को ऐसा लगा था कि फाइनल में भी मुझे निकाल दिया जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने पहली फिल्म साइन की जो शाहरुख खान के साथ थी. इस मूवी के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में की है.

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग कब की थी शादी

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली संग कब की थी शादी5 / 5

अनुष्का की आखिरी तस्वीर काफी प्यारी लग रही है. दरअसल, अनुष्का और विराट कोहली पहली बार एक शैम्पू के विज्ञापन शूटिंग पर मिले थे. बता दें कि शूटिंग से पहले किंग कोहली काफी नर्वस थे. हालांकि, शूटिंग पूरी होने के बाद विराट और अनुष्का की काफी गहरी दोस्ती हो गई थी. वहीं बाद में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना भी शुरू कर दिया और कपल ने साल 2017 में शादी कर ली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन