टीवी की 'चाइल्ड आर्टिस्ट' बनी K-Drama स्टार! कोरियन सिनेमा में डेब्यू कर इतिहास रचने जा रही ये इंडियन एक्ट्रेस

Anushka Sen Korean Film Debut: कोरियन फिल्म में पहली बार इस इंडियन एक्ट्रेस ने डेब्यू कर इतिहास रच दिया है. मजे की बात यह है कि बॉलीवुड में बिना किसी बड़े करियर के, सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में चाइल्ड एक्टर के रूप में काम करने वाली एक्ट्रेस ने K-Drama इंडस्ट्री में कदम रखा है, जिसके लाखों-करोड़ों फैंस हैं.

anushka sen korean film debut
1 / 6
anushka sen korean film debut

चाइल्ड एक्ट्रेस से लेकर K-Drama की फिल्म तक का सफर आसान नहीं था. मगर बिना हार माने मेहनत करते रहने पर आज इस एक्ट्रेस को इतना बड़ा मौका मिला. इससे पहले कुछ भारतीय कलाकारों ने सीरीज में जरूर काम किया है, मगर किसी फिल्म में काम करने का यह मौका पहली बार है.  

विज्ञापन

कौन है ये चाइल्ड एक्ट्रेस?

कौन है ये चाइल्ड एक्ट्रेस?2 / 6

भारतीय टेलीविजन उद्योग में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली 23 वर्षीय एक्ट्रेस अनुष्का सेन (Anushka Sen) दक्षिण कोरियाई सिनेमा में मुख्य भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनकर इतिहास रचने जा रही हैं.

विज्ञापन

किस फिल्म में आएंगी नजर?

किस फिल्म में आएंगी नजर?3 / 6

अनुष्का सेन अपनी आगामी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'जेजू ओले' (Jeju Olle) में नजर आने वाली हैं. वे इतनी छोटी उम्र में ही ग्लोबल स्टेज पर अपना परचम लहराने को पूरी तरह तैयार हैं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें के-ड्रामा (K-Drama) और कोरियन सिनेमा की दुनिया में एक बड़ा और ऐतिहासिक ब्रेक दिया है.

किस रोल के लिए हुआ चुनाव?

किस रोल के लिए हुआ चुनाव?4 / 6

इस फिल्म में अनुष्का 'अलीशा' (Alisha) नाम की एक भारतीय सिंगर का लीड रोल निभा रही हैं. कहानी के अनुसार, वह अपनी बहन को खोने के दुख से उबरने और शांति की तलाश में दक्षिण कोरिया के खूबसूरत जेजू आइलैंड (Jeju Island) पहुंचती हैं. फिल्म में उनकी मुलाकात एक कोरियन सिंगर-संगीतकार 'सुन-वू' से होती है, जिसका किरदार मशहूर कोरियन अभिनेता कांग ह्युंग-शियोक निभा रहे हैं. फिल्म में दोनों के बीच की गलतफहमी, दोस्ती और फिर प्यार के सफर को दिखाया गया है.

विज्ञापन

अंग्रेजी और कोरियन भाषा में आएगी फिल्म

अंग्रेजी और कोरियन भाषा में आएगी फिल्म5 / 6

अनुष्का की ये फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार की जा रही मूवी मुख्य रूप से अंग्रेजी और कोरियन भाषा में रिलीज होने वाली है. हालांकि, फिल्म में कुछ हिस्से हिंदी में भी शूट हुए हैं, क्योंकि अनुष्का का किरदार फिल्म में इंडियन दिखाया गया है. इस कमर्शियल फिल्म का निर्देशन कोरियन फिल्ममेकर जिन क्वांग-क्यो (Jin Kwang-Kyo) ने किया है.

टीवी में किया था काम

 टीवी में किया था काम6 / 6

अनुष्का सेन ने महज 15 साल के अभिनय करियर में भारतीय टेलीविजन से लेकर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा तक का एक लंबा और शानदार सफर तय किया. वे टीवी सीरियल 'बालवीर' (Baalveer) में 'मेहर' का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी. इसके अलावा वे 'झांसी की रानी' सीरियल में मणिकर्णिका (Rani Lakshmi Bai) के मुख्य दमदार रोल में भी नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन