PM से लेकर महात्मा गांधी तक, इस एक्टर ने हर ऐतिहासिक किरदार में छोड़ी छाप; पहचाना कौन?

बॉलीवुड के कई सितारे अक्सर रियल लाइफ की हस्तियों को पर्दे पर बखूबी उतारते हैं. कई सितारे हैं जो ऐतिहासिक किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं. आज हम एक ऐसे ही सितारे की बात करने जा रहे हैं जो पर्दे पर प्रधानमंत्री के किरदार से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तक का किरदार निभा चुका है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सितारे की बात कर रहे हैं?

anupam kher (5)
1 / 7

विज्ञापन

कौन है ये सितारा?

कौन है ये सितारा?2 / 7

हम जिस सितारे की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि अनुपम खेर हैं. अनुपम खेर बॉलीवुड में हर किरदार को बखूबी निभाते हैं और हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना बन जाता है. वहीं इंडस्ट्री में भी अनुपम खेर का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है.

विज्ञापन

500 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

500 से ज्यादा फिल्मों में किया काम3 / 7

अनुपम खेर अपने 44 साल के फिल्मी करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. एक्टर की खास बात ये है कि वो जिस भी किरदार को निभाते हैं वो आइकॉनिक बन जाता है.

स्क्रीन पर निभाए आइकॉनिक रोल्स

स्क्रीन पर निभाए आइकॉनिक रोल्स4 / 7

फिल्मों में काल्पनिक किरदार निभाने के साथ-साथ एक्टर देश के दिग्गजों की बायोपिक में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं. अनुपम खेर ने देश के 2 बड़े प्रधानमंत्रियों का किरदार स्क्रीन पर उतारा और साथ ही महात्मा गांधी बनकर भी ऑडियंस का दिल जीता.

विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का निभाया किरदार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का निभाया किरदार5 / 7

साल 1991 में रिलीज हुई साउथ फिल्म 'कुत्रापथिरिकाई' में अनुपम खेर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का किरदार निभाया. हालांकि इस फिल्म को काफी लंबे समय तक रिलीज नहीं किया गया था, लेकिन बाद में जब ये रिलीज हुई तो हर कोई अनुपम खेर का फैन बन गया.

मनमोहन सिंह का भी निभाया रोल

मनमोहन सिंह का भी निभाया रोल6 / 7

वहीं साल 2019 में भी अनुपम खेर ने एक और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार स्क्रीन पर निभाया था. अनुपम खेर ने 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में मनमोहन सिंह का किरदार बखूबी निभाया था. इस किरदार के लिए अनुपम खेर की काफी तारीफ भी की गई थी.

विज्ञापन

महात्मा गांधी बनकर जीता दिल

महात्मा गांधी बनकर जीता दिल7 / 7

'द बंगाल फाइल्स' में भी अनुपम खेर ने ऑडियंस के बीच अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया. एक्टर ने इस फिल्म में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया. इस फिल्म में अनुपम खेर की एक्टिंग की खूब तारीफ भी की गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन