सौतेली बहनों संग नजर आईं अंशुला कपूर, प्री-वेडिंग फंक्शन में जमकर दिखा सिस्टर बॉन्ड, तस्वीरें हुईं वायरल

Anshula Kapoor Wedding Updates: इन दिनों अंशुला कपूर की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से हो रही हैं. उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी में उनकी सौतेली बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी साथ नजर आईं. तीनों बहनों का दमदार सिस्टर बॉन्ड देखने को मिला.

anshula kapoor wedding updates
1 / 7
anshula kapoor wedding updates

अर्जुन कपूर की बहन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इस खास मौके पर उनकी सौतेली बहन भी इस खुशी के मौके पर शामिल हुईं. पूरा परिवार एकजुट होकर अंशुला की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है.  

विज्ञापन

कपूर खानदान में शादी की शहनाइयां

कपूर खानदान में शादी की शहनाइयां2 / 7

कपूर खानदान में इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही हैं. बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. इस बीच उनके प्री-वेडिंग सेरेमनी से जुड़ी तस्वीरें वायरल हुई, जिसमें बोनी कपूर की दूसरी बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी नजर आईं.

विज्ञापन

अंशुला कपूर की शादी

अंशुला कपूर की शादी3 / 7

जुलाई में अंशुला कपूर अपने लॉन्ग-टाइम मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ 6 जुलाई 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इसी सिलसिले में 21 जून को मुंबई में उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत धूमधाम से एक भव्य 'माता की चौकी' और पूजा समारोह के साथ हुई. इस दौरान पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ.

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की मौजूदगी

 जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की मौजूदगी4 / 7

अंशुला के इस खास दिन पर जाह्नवी और खुशी दोनों साथ नजर आईं. सभी ने कई तस्वीरें साथ खिंचवाई और कई वीडियोज में साथ डांस करते हुए नजर आए. इस दौरान अंशुला के साथ जाह्नवी और खुशी का बेहतरीन सिस्टर बॉन्ड देखने को मिला. इन तीनों बहनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

अंशुला का दुल्हन लुक

अंशुला का दुल्हन लुक5 / 7

होने वाली दुल्हन अंशुला ने गोल्डन रंग रा हैवी लहंगा पहना हुआ है. इसके साथ उन्होंने फुलकारी दुप्पटा लेकर अपने लुक को कंप्लीट किया. अंशुला के चेहरे का ग्लो दूर से ही साफ झलक रहा था. हर कोई उनकी खुशी में खुश था और माता की चौकी के दौरान झूम के पूरा कपूर खानदान नाच रहा था.

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का लुक

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का लुक6 / 7

इस दौरान जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन के फंक्शन के लिए एक खूबसूरत पिंक सिल्क साड़ी चुनी, जिसे उन्होंने रेड हैवी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज और ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी के साथ पेयर किया था. वहीं खुशी कपूर शॉर्ट कुर्ते और मैचिंग गरारा सेट के साथ नजर आईं. दोनों बहनें बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

विज्ञापन

कौन कौन हुआ था शामिल?

कौन कौन हुआ था शामिल?7 / 7

अंशुला के इस प्री-वेडिंग समारोह में उनके होने वाले पति रोहन ठक्कर, चचेरी बहन शनाया कपूर, चाचा संजय कपूर, चाची महीप कपूर और सुनीता कपूर समेत पूरा कपूर खानदान साथ नजर आया. अर्जुन अपनी बहन को देखकर काफी खुश नजर आ रहे थे. शनाया और महीप कपूर ने इंस्टाग्राम पर "शादी बिगिंस, जय माता दी" कैप्शन के साथ इस पूजा और जश्न की इनसाइड तस्वीरें साझा की हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन