अंजलि अरोड़ा से साई पल्लवी तक, इन 5 एक्ट्रेसेस ने स्क्रीन पर निभाया 'सीता' का किरदार; देखें लिस्ट

Actresses Who Played Sita Role: अंजलि अरोड़ा 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' फिल्म में 'सीता' का किरदार निभा रही हैं. जिसके बाद वो चर्चाओं में बनी हुई हैं. अंजलि अरोड़ा से पहले और भी कई एक्टेसेस हैं जो सीता का किरदार निभा चुकी हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

sai pallavi anjali arora as sita
1 / 6
(Pic Credit- X) 'सीता' का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेसेस

Actresses Who Played Sita Role: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं. 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' फिल्म में अंजलि अरोड़ा 'सीता' का किरदार निभा रही हैं. सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा का लुक काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं अंजलि अरोड़ा से पहले कौन-कौन एक्ट्रेस स्क्रीन पर 'सीता' का किरदार निभा चुकी हैं.  

विज्ञापन

अंजलि अरोड़ा

अंजलि अरोड़ा2 / 6

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में सीता का रोल निभा रही हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसके बाद से अंजलि अरोड़ा का लुक चर्चाओं में आ गया है. कुछ लोग उनके इस किरदार की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अंजलि अरोड़ा के लुक को फैंस पसंद नहीं कर रहे हैं. बता दें इस फिल्म से अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं.

विज्ञापन

कृति सेनन

कृति सेनन3 / 6

कृति सेनन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2023 में रिलीज हुई 'आदिपुरुष' में 'सीता' का किरदार कृति सेनन ने निभाया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन कृति सेनन के किरदार को ऑडियंस ने पसंद किया था. कृति सेनन ने पहली बार ऐसा किरदार स्क्रीन पर निभाया था. वहीं कृति सेनन के साथ-साथ फिल्म में प्रभास भी नजर आए थे और उन्होंने राम का किरदार निभाया था.

साई पल्लवी

साई पल्लवी4 / 6

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी का किरदार निभा रही हैं. फैंस को एक्ट्रेस का लुक काफी पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म में साई पल्लवी के साथ-साथ रणबीर कपूर और यश भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में साई पल्लवी जहां 'सीता' का रोल निभा रही हैं तो वहीं रणबीर कपूर 'राम' बने हैं. इसके साथ ही 'रावण' का किरदार यश निभा रहे हैं.

विज्ञापन

दीपिका चिखलिया

दीपिका चिखलिया5 / 6

टीवी के फेमस सीरियल 'रामायण' में दीपिका चिखलिया ने 'सीता' का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी थी. आज भी दीपिका चिखलिया को 'सीता' के किरदार के लिए ही जाना जाता है. वहीं इस सीरियल ने फैंस का दिल जीत लिया था और ये आज भी ऑडियंस के दिलों में छाई हुई है. इस सीरियल में 'राम' का किरदार अरुण गोविल ने निभाया है.

देबिना बनर्जी

देबिना बनर्जी6 / 6

साल 2008 में आई 'रामायण' सीरियल में देबिना बनर्जी ने भी सीता का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत लिया था. देबिना के लुक को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं इस सीरियल में देबिना के साथ-साथ उनके पति गुरमीत चौधरी ने 'राम' का किरदार निभाया था. दोनों सितारों की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन