90s का वो अश्लील गाना जिसने सेंसर बोर्ड के उड़ा दिए थे होश, क्या आपने सुना 31 साल पुराना ये सॉन्ग?

Anil Kapoor Juhi Chawla Controversial Song: बॉलीवुड में कई ऐसे गाने बने हैं जो हमेशा विवादों में छाए रहते हैं. इनमें कुछ गाने काफी पॉपुलर भी हैं. आज हम एक ऐसे गाने की बात करने जा रहे हैं जो 31 साल पहले रिलीज हुआ था. इस गाने ने सेंसर बोर्ड के भी होश उड़ा दिए थे. चलिए अनिल कपूर और जूही चावला के इस गाने के बारे में जानते हैं.

ye maal gaadi tu dhakka laga
1 / 8

विज्ञापन

किस फिल्म का गाना?

किस फिल्म का गाना?2 / 8

31 साल पहले रिलीज हुए इस गाने पर खूब विवाद हुआ था. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो 1994 में आई फिल्म 'अंदाज' का 'ये माल गाड़ी तू धक्का लगा' था. ये गाना रिलीज होते ही विवादों में छा गया था.

विज्ञापन

90 के दशक का गाना

90 के दशक का गाना3 / 8

डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आई तो इसके गाने पर अलग ही बहस छिड़ गई थी. हालांकि ये पहली बार नहीं था जब इंडस्ट्री में कोई डबल मीनिंग गाना आया हो, इससे पहले भी 90 के दशक में ही कई अश्लील गाने आ चुके थे, लेकिन इस गाने पर सबसे ज्यादा विवाद हुआ था.

लिरिक्स और डांस पर मचा था विवाद

लिरिक्स और डांस पर मचा था विवाद4 / 8

फिल्म के इस गाने में अनिल कपूर और जूही चावला डांस भी करते नजर आए थे. इस गाने के लिरिक्स जितने अश्लील थे, उतने ही अनिल कपूर और जूही चावले के डांस स्टेप्स भी थे. गाने के साथ-साथ इसके डांस स्टेप्स को भी अश्लीलता का टैग मिल गया था.

विज्ञापन

बप्पी लहरी ने किया कंपोज

बप्पी लहरी ने किया कंपोज5 / 8

इस गाने में बप्पी लहरी ने अपना म्यूजिक देकर इसे तैयार किया था. वहीं कविता कृष्णमूर्ति और विनोद राठौर ने इस गाने को गाया था. हालांकि फिल्म जब रिलीज हुई तो इस गाने पर थिएटर्स में काफी तालियां बजी थी.

उठी थी बैन की मांग

उठी थी बैन की मांग6 / 8

गाने को लेकर सेंसर बोर्ड में भी हंगामा मचा था. दरअसल इस गाने के बोल को लेकर महिला संगठनों ने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया था. साथ ही इस गाने पर बैन लगाने की मांग भी उठा दी गई थी.

विज्ञापन

अनिल कपूर और जूही चावला की केमिस्ट्री

अनिल कपूर और जूही चावला की केमिस्ट्री7 / 8

अनिल कपूर और जूही चावला के इस गाने पर विवाद तो मचा लेकिन समय के साथ सब ठीक हो गया था और विवाद भी दब गया था. इस गाने को काफी लोकप्रियता भी मिली थी. वहीं फिल्म में अनिल कपूर और जूही चावला की केमिस्ट्री को पसंद भी किया गया था.

फिल्म में कौन-कौन?

फिल्म में कौन-कौन?8 / 8

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अनिल कपूर और जूही चावला के साथ-साथ करिश्मा कपूर और राज बब्बर भी लीड रोल में थे. वहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन