कौन थीं Ananya Raj? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन; गम में डूबे फैंस!

Ananya Raj Death: अनन्या राज के निधन से उनके फैंस गम में डूब गए हैं. एक्ट्रेस के परिवार ने पोस्ट शेयर करते हुए निधन की जानकारी दी है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस अब उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

ananya raj death
1 / 6

Ananya Raj Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनके परिवार ने शेयर की है. सोशल मीडिया पर अनन्या के फैंस भी निधन की जानकारी सुनकर हैरान रह गए हैं. किसी को यकीन ही नही हो पा रहा है कि अनन्या इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़कर चली गई हैं. चलिए जानते हैं आखिर अनन्या राज कौन थीं.  

विज्ञापन

इंडस्ट्री में बनाई पहचान

इंडस्ट्री में बनाई पहचान2 / 6

अनन्या राज बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस ने फिल्मों के साथ-साथ कई म्यूजिक वीडियोज भी किए हैं, जिनकी वजह से उन्हें इंडस्ट्री में काफी पहचान भी मिली. वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती थीं, हालांकि अभी लंबे टाइम से एक्ट्रेस सोशल मीडिया से गायब थीं. उनके इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट उनकी फैमिली ने ही शेयर की है.

विज्ञापन

इन फिल्मों में किया काम

इन फिल्मों में किया काम3 / 6

अनन्या राज का पालन-पोषण मुंबई में ही हुआ था. वहीं कम उम्र में एक्ट्रेस ने अपना एक्टिंग करियर भी शुरू कर दिया था. साल 2016 में एक्ट्रेस '7 ऑवर्स टू गो' में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने साल 2017 में आई फिल्म 'द फाइनल एग्जिट' में काम कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. साल 2019 में एक्ट्रेस की 'घोस्ट' फिल्म रिलीज हुई.

जन्मदिन से 2 महीने पहले हुआ निधन

जन्मदिन से 2 महीने पहले हुआ निधन4 / 6

आईएमडीबी के अनुसार एक्ट्रेस का जन्म 22 अक्टूबर 1998 में हुआ था. अपने 28वें जन्मदिन से 2 महीने पहले ही एक्ट्रेस दुनिया को छोड़कर चली गईं. एक्ट्रेस की फैमिली ने निधन की जानकारी देते हुए बताया था कि अनन्या 1 साल से मानसिक और शारीरिक तकलीफों से जूझ रही थीं. जिसके बाद 15 जुलाई को एक्ट्रेस का निधन हो गया.

विज्ञापन

फैंस दे रहे श्रद्धांजलि

फैंस दे रहे श्रद्धांजलि5 / 6

एक्ट्रेस के परिवार ने उनके निधन के ठीक 1 महीने बाद फैंस को जानकारी दी है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए परिवार ने बताया कि अब अनन्या इस दुनिया में नहीं रही हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर अनन्या के फैंस भी गम में डूब गए. अनन्या के फैंस उनकी फोटोज शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

परिवार ने शेयर की फोटो

परिवार ने शेयर की फोटो6 / 6

अनन्या राज के निधन से उनका परिवार भी सदमे में है. परिवार ने पोस्ट में नोट के साथ एक फोटो भी शेयर की है, जो अनन्या की प्रार्थना सभा की है. इसमें अनन्या के फोटो के सामने बहुत सारे फूल रखे हुए हैं और हवन कुंड भी दिखाई दे रहा है. वहीं अनन्या के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनके फैंस के साथ-साथ उनके इंडस्ट्री के दोस्त भी दुख जता रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन