400 मिलियन व्यूज से बस इतनी दूर ये भोजपुरी सॉन्ग, यूट्यूब पर इस पॉपुलर जोड़ी ने काट रखा है बवाल
Maroon Color Sadiya: भोजपुरी इंडस्ट्री के कई गाने ऐसे हैं, जो बेहद हिट हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं, जो इन दिनों सुर्खियों में है. आइए जानते हैं कि आखिर ये गाना कौन-सा है?

मरून कलर सड़िया
2 / 7दरअसल, हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे का सुपरहिट सॉन्ग 'मरून कलर सड़िया' है, जो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.
बढ़ रही है पॉपुलैरिटी
3 / 7इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है और खबर लिखे जाने तक इस गाने को यूट्यूब पर 327 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. इस गाने की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है.
रील्स बना रहे हैं लोग
4 / 7ये गाना इतना पसंद किया जा रहा है कि सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी इस गाने पर रील्स बनाते रहते हैं और उनके वीडियोज भी इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं.
2024 में रिलीज हुआ था गाना
5 / 7बता दें कि ये गाना 12 मार्च 2024 को रिलीज हुआ था और इसने दो सालों में खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है. इस गाने पर 1.6 मिलियन यानी 16 लाख लाइक्स आ चुके हैं.
आम्रपाली दुबे और निरहुआ
6 / 7अब जाहिर है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव की जोड़ी इस गाने में है,जो भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट और पॉपुलर जोड़ी है, तो जाहिर है कि ये गाना हिट होना ही था.
आम किसान की कहानी
7 / 7इस गाने में एक आम किसान की कहानी को दिखाया गया है कि कैसे को अपनी लाइफ की परेशानियों को भूलकर अपने प्यार के साथ खास पल बिताता है.