Youtube पर फ्री में देखें आम्रपाली दुबे की ये 5 फिल्में, कॉमेडी और सास-बहू ड्रामा का मिलेगा डबल डोज!

Amrapali Dubey Top Bhojpuri Movies: आम्रपाली दुबे की 5 फेमस फिल्मों को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. इनमें सास-बहू ड्रामा से लेकर कॉमेडी से भरे सीन्स शामिल हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

amrapali dubey movies
1 / 6
(Pic Credit- Social Media) आम्रपाली की फिल्में

Amrapali Dubey Top Bhojpuri Movies: भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. इन फिल्मों की वजह से ही आम्रपाली दुबे की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. आज हम आपको आम्रपाली दुबे की टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो यूट्यूब पर भी मौजूद हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

चतुर बहुरिया

चतुर बहुरिया2 / 6

आम्रपाली दुबे की इस भोजपुरी फिल्म को भी आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ-साथ श्वेता वर्मा और रंभा साहनी भी मुख्य भूमिका में हैं. इसके साथ ही अयाज खान भी इस फिल्म में शामिल हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के सीन्स काफी वायरल हैं. Pic credit: youtube

विज्ञापन

सास बहू यमराज

सास बहू यमराज3 / 6

आम्रपाली दुबे की ये सास-बहू ड्रामा फिल्म भी यूट्यूब पर मौजूद है. साथ ही इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आम्रपाली दुबे के साथ-साथ विक्रांत मैसी और समर्थ चतुर्वेदी भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. Pic credit: youtube

बहू का संघर्ष

बहू का संघर्ष4 / 6

इस फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ मनु कृष्णा भी लीड रोल में हैं. इन दोनों सितारों की एक्टिंग को इस फिल्म में फैंस ने खूब पसंद किया है. वहीं फिल्म में बहू की लाइफ में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में दिखाया गया है. वहीं इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं. इस फिल्म में भी फनी सीन्स देखने को मिलेंगे. Pic credit: youtube

विज्ञापन

बीबी का गुलाम

बीबी का गुलाम5 / 6

आम्रपाली दुबे के साथ इस फिल्म में खेसारी लाल यादव लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरपूरी सीन्स भी देखने को मिलेंगे. आम्रपाली दुबे के फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आई थी और ये ही वजह है कि ये उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में शामिल है. Pic credit: youtube

मेहनत की रोटी

मेहनत की रोटी6 / 6

इस भोजपुरी फिल्म में भी आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव लीड रोल में हैं. साल 2026 में रिलीज हुई इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के खूब चर्चे रहे. अगर आप नई फिल्म की तलाश में हैं तो ये फिल्म बिंज वॉच लिस्ट में ऐड करने के लिए परफेक्ट चॉइस है. इसे यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. Pic credit: youtube

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन