अंबानी परिवार की छोटी बहू का लग्जरी लुक, 18 लाख की स्कर्ट, 1.6 लाख के सैंडल में 'अप्सरा' लगीं राधिका मर्चेंट, PHOTOS

Radhika Merchant Look Viral On Internet: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट हमेशा ही अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं. इन दिनों भी राधिका का एक लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. राधिका का ये लुक बेहद लग्जरी है.

Radhika Merchant
1 / 7
Radhika Merchant. image credit- social media

विज्ञापन

राधिका मर्चेंट का लुक

राधिका मर्चेंट का लुक 2 / 7

हाल ही में पॉप सिंगर रिहाना एंटीलिया गई थीं. इस दौरान राधिका मर्चेंट का बेहद सिंपल-सा लुक सामने आया, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया और वायरल हो गया. हालांकि, राधिका का ये लुक बेहद लग्जरी था.

विज्ञापन

मिउ मिउ का आउटफिट

मिउ मिउ का आउटफिट3 / 7

बता दें कि राधिका मर्चेंट का हालिया लग्जरी लुक इटालियन फैशन हाउस 'मिउ मिउ' का आउटफिट है, जो उन्होंने कैरी किया था. राधिका का ये समर सीजन लुक इतना प्यारा लग रहा है कि किसी का भी इस पर दिल आ जाए.

समर सीजन लुक

समर सीजन लुक 4 / 7

राधिका ने अपने इस आउटफिट में न्यूट्रल कलर्स के साथ अपनी नैचुरल खूबसूरती को फ्लॉन्ट किया है, जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है. अपने इस लुक को पूरा करने के लिए राधिका ने स्कर्ट के साथ एक सफेद रंग की एम्ब्रॉयडरी वाली साइड-टाई शर्ट कैरी की थी, जिस पर बारीक फ्लोरल मोटिफ्स बने हैं. साथ ही साइड टाय-अप डिटेल्स वाला ये टॉप उनके लुक को मॉडर्न और कूल वाइब दे रहा है.

विज्ञापन

स्कर्ट की कीमत

स्कर्ट की कीमत5 / 7

वहीं, अगर इस आउटफिट की कीमत की बात करें तो MiuMiu की ऑफिशिअल वेबसाइट पर राधिका के इस एम्ब्रॉयडर-कॉटन सैटिन मिडी स्कर्ट की कीमत AED 71,000 है, जो भारतीय रुपयों में करीब 18.21 लाख रुपये बैठती है.

एम्ब्रॉयडर्ड ड्रिल सैंडल्स

एम्ब्रॉयडर्ड ड्रिल सैंडल्स6 / 7

इसके अलावा राधिका ने जो मैचिंग सैंडल्स पहने थे, वो भी मिउ मिउ ब्रांड के 'एम्ब्रॉयडर्ड ड्रिल सैंडल्स' हैं, जिनपर फ्लोरल डिजाइन बना है और राधिका की ड्रेस से मेल खा रहा है.

विज्ञापन

एम्ब्रॉयडर्ड ड्रिल सैंडल्स की कीमत

एम्ब्रॉयडर्ड ड्रिल सैंडल्स की कीमत7 / 7

मिउ मिउ ब्रांड के 'एम्ब्रॉयडर्ड ड्रिल सैंडल्स' की कीमत की बात करें तो MiuMiu की ऑफिशिअल वेबसाइट के मुताबिक, इन लग्जरी सैंडल्स की कीमत SAR 6,700 यानी भारतीय रुपयों में लगभग 1.68 लाख रुपये है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन