Prime Video OTT Releases: जुलाई में प्राइम वीडियो पर आ रही हैं ये बड़ी फिल्में और सीरीज, तारीख के साथ नोट कर लें सारे नाम
July 2026 Upcoming Releases: अगर आप प्राइम वीडियो पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो जुलाई महीने में ये बड़ी फिल्में और सीरीज आने वाली हैं. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन का फुल कोटा कर देगा.

अमेजन प्राइम वीडियो पर जुलाई 2026 में रिलीज होने वाली इन सभी बड़ी फिल्मों और सीरीज की आधिकारिक तारीखें आ चुकी हैं. आप मनोरंजन के इस महा-डोज को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करने के लिए इन तारीखों को नोट कर सकते हैं.
Elle
2 / 11मशहूर फिल्म 'लीगली ब्लॉन्ड' की यह बहुप्रतीक्षित प्रिक्वेल सीरीज है, जो मुख्य किरदार 'एली वुड्स' के हाई स्कूल के दिनों की कहानी दिखाती है. यह प्राइम वीडियो पर 1 जुलाई से ही स्ट्रीम कर रही है. इसका सीजन 1 लोगों को पसंद आ रहा है.
Project Hail Mary
3 / 11रयान गोस्लिंग स्टारर यह ब्लॉकबस्टर साई-फाई स्पेस एडवेंचर फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद 3 जुलाई से अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं.
The Loyalty Game
4 / 11यह एक महिला और उसके पति की वफादारी की परीक्षा लेती एक बेहद सस्पेंस और सडक्टिव साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. यह फिल्म 3 जुलाई को ही प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई थी.
The Ghost In The Shell
5 / 11यह मशहूर साइंस फिक्शन मांगा (Manga) पर आधारित यह एक बिल्कुल नई एक्शन-पैक एनिमेटेड सीरीज है. यह सीरीज 7 जुलाई 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है.
65
6 / 11यह एक पायलट (एडम ड्राइवर) की कहानी, जो क्रैश लैंडिंग के बाद खुद को डायनासोरों से भरी प्रागैतिहासिक पृथ्वी पर पाता है. यह आपको Prime Video पर मिल जाएगी.
Ride or Die
7 / 11ऑक्टाविया स्पेंसर और हन्ना वाडिंगहैम स्टारर यह एक जबरा एक्शन-कॉमेडी सीरीज है, जहां दो सहेलियों में से एक सीक्रेटली इंटरनेशनल असैसिन निकलती है. यह 15 जुलाई 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है.
The Amateur
8 / 11यह हॉलीवुड की एक जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जो कि 17 जुलाई 2026 को रिलीज होगी. सस्पेंस-थ्रिलर प्रेमियों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है.
The Wild Robot
9 / 11यह एक टापू पर फंसे रोबोट और जानवरों के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दिखाती यह दिल छू लेने वाली एनिमेटेड ब्लॉकबस्टर फिल्म है. यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
Primate
10 / 11कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म आपका खूब मनोरंजन करेगी. इसे 31 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा.
Batman: Caped Crusader
11 / 11डार्क-काल्पनिक गोथम सिटी के सबसे बड़े रक्षक बैटमैन की इस कल्ट-एनिमेटेड सीरीज का दूसरा सीजन इस महीने के आखिरी दिन सभी 10 एपिसोड्स के साथ रिलीज होगा. 31 जुलाई 2026 को यह सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.