Alpha Trailer Out: पहले आलिया भट्ट... अब शरवरी वाघ ने 'अल्फा' बन दिखाया एक्शन, ट्रेलर में दिखा सरप्राइज!
Alpha Trailer Out: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. यश राज फिल्म्स ने 'अल्फा' के ट्रेलर को अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है. वहीं ट्रेलर में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ फुल एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का जबरदस्त एक्शन
2 / 6'अल्फा' के टीजर में सिर्फ आलिया भट्ट को दिखाया गया था. वहीं अब 'अल्फा' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी एक्शन करती नजर आ रही हैं. रिलीज होते ही ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है.
ट्रेलर में सरप्राइज कैमियो
3 / 6'अल्फा' के ट्रेलर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ-साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. वहीं इस ट्रेलर में एक सरप्राइज कैमियो भी देखने को मिला. दरअसल ट्रेलर के आखिर में ऋतिक रोशन की झलक दिखाई गई है. यहां देखें ट्र्रेलर
ट्रेलर में दिखा बड़ा सरप्राइज
4 / 6वहीं इस ट्रेलर में एक सरप्राइज कैमियो भी देखने को मिला. दरअसल ट्रेलर के आखिर में ऋतिक रोशन की झलक दिखाई गई है. दरअसल एक सीन में शरवरी वाघ और आलिया भट्ट ऋतिक रोशन के सामने खड़ी हैं. साथ ही इस सीन में आलिया भट्ट बोलती हैं, 'ये हमें बचाएगा.'
कब रिलीज होगी फिल्म?
5 / 6आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ये एक्शन स्पाई फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर भी छा गया है. वहीं अब फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है.
फिल्म की कास्ट
6 / 6बता दें पहले मेकर्स ने इस फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया था. जिसमें सिर्फ आलिया भट्ट और बॉबी देओल नजर आए थे. वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज करते हुए इसमें शरवरी वाघ और अनिल कपूर की भी झलक दिखाई है.