Alpha OTT Release: थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाएगी आलिया-शरवरी की जोड़ी, कब और कहां स्ट्रीम होगी Alpha?
Alpha Movie Streaming Platform: आलिया भट्ट और शरवरी की जोड़ी को Alpha में काफी पसंद किया गया है. बता दें कि अब थिएटर्स के बाद ओटीटी पर जल्द ही ये मूवी नजर आने वाली है. आइए जानते हैं इसकी डीटेल्स.

आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ स्टारर स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'Alpha' अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाली है. यशराज फिल्म्स (YRF) ने इसके डिजिटल राइट्स पर इस बड़े प्लेटफॉर्म को मिले हैं.
आलिया-शरवरी की फिल्म Alpha
2 / 6आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ स्टारर स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'Alpha' (अल्फा) सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
फिल्म का ओटीटी रिलीज
3 / 6सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यशराज फिल्म्स (YRF) ने इसके डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को दिए हैं. फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. थिएटर्स और ओटीटी रिलीज के बीच सामान्य रूप से 6 से 8 हफ्तों का गैप होता है.
कब रिलीज होगी 'Alpha' ओटीटी पर?
4 / 6'YRF स्पाई यूनिवर्स' की देशभक्ति और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर फिल्म है, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स इसे 15 अगस्त 2026 के खास मौके पर नेटफ्लिक्स पर लाइव कर सकते हैं. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है.
अल्फा फिल्म की कहानी
5 / 6Alpha में आलिया भट्ट एक खतरनाक ट्रेनेड असासिन की भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. शरवरी भी इसमें अहम रोल में हैं.
अल्फा की स्टार कास्ट
6 / 6बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों के साथ यह फिल्म दर्शकों को रोमांच से भर देती है. निर्देशक शिव रावैल की इस फिल्म को थिएटर में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. एक्शन सीन्स और मजबूत स्क्रिप्ट ने इसे खास बना दिया. अगर आपको यह फिल्म पसंद आई है, तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.