150 करोड़ रुपये में बनी वो फिल्म, जो निकली थी फ्लॉप, अब OTT पर आते ही करने लगी ट्रेंड, आपने देखी?
Alia Bhatt-Varun Dhawan Flop Film: आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को फैंस बेहद प्यार देते हैं, लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी है, जो मोटा बजट होने के बाद भी फ्लॉप हो गई थी. अब इस फिल्म को ओटीटी पर लाया गया है और ये आते ही ट्रेंड करने लगी है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

फिल्म कलंक
2 / 7दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'कलंक' है. इस फिल्म को साल 2019 में रिलीज किया गया था, लेकिन फिल्म उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई थी.
मोटा था फिल्म का बजट
3 / 7फिल्म 'कलंक' के बजट की बात करें, तो इस फिल्म को लगभग 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. मोटे बजट और मल्टी-स्टारर फिल्म होने के बाद भी ये कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी.
फिल्म का कलेक्शन
4 / 7फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म भारत में लगभग 95 करोड़ रुपये रुपये की कमाई कर पाई थी. फिल्म ने विदेशों में लगभग 50.66 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन किया था. दुनियाभर में फिल्म लगभग 146.31 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई थी.
नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म
5 / 7बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई इस फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उतारा गया है और फिल्म आते ही ट्रेंड करने लगी है और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.
नेटफ्लिक्स पर ट्रेडिंग में फिल्म
6 / 7फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर आते ही अपनी जगह बना ली है और ये टॉप 10 में शामिल हो गई है. इस फिल्म ने लोगों ने इतना प्यार दिया है कि ये आते ही नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में 6वें नंबर पर ट्रेडिंग में है.
आईएमडीबी रेटिंग
7 / 7अगर आपने भी अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 3.8 की रेटिंग मिली है और इसके बावजूद भी ये ट्रेंड कर रही है.