Alia Bhatt की वो फिल्म, जिसका बजट था 150 करोड़, फिर भी हुई फ्लॉप, OTT पर आज भी देखते हैं लोग
Alia Bhatt Film: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'अल्फा' को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है और अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म 'अल्फा' एक बड़े बजट की फिल्म है. इसके पहले भी आलिया की बड़े बजट की फिल्म आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी, लेकिन ओटीटी पर आज भी इस फिल्म को देखा जाता है. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

फिल्म कलंक
2 / 7हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' है. इस फिल्म को 17 अप्रैल 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.
फिल्म का बजट
3 / 7अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा फिल्म 'कलंक' को 80-150 करोड़ के भारी बजट में बनाया गया था, लेकिन फिल्म उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी.
फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स
4 / 7एक तरफ फिल्म के शानदार सेट, भव्य प्रोडक्शन डिजाइन, कॉस्ट्यूम और संगीत की जमकर तारीफ हुई थी. तो वहीं दूसरी ओर इसकी धीमी गति, कमजोर पटकथा (स्क्रीनप्ले) और निर्देशन की आलोचना की गई थी.
फिल्म की कहानी
5 / 7वहीं, अगर इसकी कहानी की बात करें तो कहानी देव चौधरी (आदित्य रॉय कपूर) और सत्या (सोनाक्षी सिन्हा) से शुरू होती है. सत्या को कैंसर है और वो अपनी मौत से पहले रूप (आलिया भट्ट) से देव की शादी करवा देती है.
बदले की भावना
6 / 7रूप की मुलाकात ज़फर (वरुण धवन) से होती है, जो चौधरी परिवार से बदला लेना चाहता है. इस बदले की भावना के बीच रूप और ज़फर को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और कहानी देश के विभाजन की त्रासदी के साथ आगे बढ़ती है.
कहां देखें
7 / 7अगर आपने भी इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है, तो आप भी इसे ओटीटी पर देख सकते हैं. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं.