Netflix पर आते ही इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने नंबर-1 की कुर्सी पर जमाया कब्जा, कहानी देख नहीं रुकेगी हंसी

अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठकर देखने के लिए ओटीटी पर कोई बढ़िया फिल्म तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक शानदार फिल्म लेकर आए हैं. इस मूवी को सिनेमाघरों में काफी ज्यादा पसंद किया गया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

bhooth bangla
1 / 5
bhooth bangla

आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे हाल में स्ट्रीम किया गया है और यह मूवी इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जमकर गदर मचा रही है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे आप वीकेंड पर घर बैठे देख सकते हैं. यह फिल्म दो महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है.

विज्ञापन

भूत बंगला फिल्म

भूत बंगला फिल्म2 / 5

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार के साथ राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी और तब्बू ने अहम रोल प्ले किया था. अब आप तो फिल्म का नाम जान ही गए होंगे.

विज्ञापन

भूत बंगला फिल्म कहानी

भूत बंगला फिल्म कहानी3 / 5

अगर आप अब भी कंफ्यूज हैं कि हम किस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, तो चलिए अब बिना देर किए हम आपको इस मूवी का नाम बता रहे हैं. दरअसल, हम अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगाल की बात कर रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था. इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था.

भूत बंगला ओटीटी रिलीज

भूत बंगला ओटीटी रिलीज4 / 5

'भूत बंगला' मूवी की कहानी अर्जुन (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस फिल्म में एक महल को दिखाया गया है, जिसमें 'वधुसर' नाम की एक आत्मा का वास होता है, जो नई दुल्हनों को अपना शिकार बनाता है. यह महल अर्जुन (अक्षय कुमार) के पूर्वजों का है, जो मंगलपुर के एक गांव में मौजूद है.

विज्ञापन

भूत बंगला कहां देखें

भूत बंगला कहां देखें5 / 5

'भूत बंगला' फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. लेकिन अब यह मूवी 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. यह मूवी इन दिनों नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है. आप इस मूवी को पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन