कौन हैं आकाशदीप सहगल? 'तुलसी' का पोता बन सास बहू सीरियल में की वापसी; लोगों ने उड़ाई खिल्ली
Akashdeep Saigal: एकता कपूर का फेमस टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जब से रिलीज हुआ है, तभी से चर्चाओं में बना हुआ है. इस शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो में एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई है जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छा गया है. दरअसल शो में 'तुलसी' के पोते की एंट्री हुई है, जो और कोई नहीं बल्कि आकाशदीप सहगल हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल क्यों किया जा रहा है?

आकाशदीप सहगल की वापसी
2 / 7दरअसल शो में आकाशदीप सहगल को पहले अंश गुजराल के रूप में दिखाया गया था, जो तुलसी का बेटा था. वहीं अब आकाशदीप सहगल तुलसी के पोते रियो बनकर शो में लौटे हैं. दादी और पोते की जोड़ी को देख फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं.
सोशल मीडिया पर क्यों उड़ रही खिल्ली?
3 / 7आकाशदीप सहगल और तुलसी का रोल निभाने वालीं स्मृति ईरानी की उम्र में सिर्फ एक ही साल का फर्क है. आकाशदीप 51 साल के हैं और स्मृति ईरानी 50 साल की हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहा है कि पोता दादी से कैसे बड़ा हो सकता है.
एकता कपूर का मास्टरस्ट्रॉक
4 / 7वहीं शो में भी आकाशदीप के लुक्स चर्चाओं में आ गए हैं. यूजर्स का कहना है कि आकाशदीप स्मृति ईरानी से ज्यादा बड़े लग रहे हैं. आकाशदीप सहगल को शो में वापस लाने के पीछे एकता कपूर का मास्टर स्ट्रॉक है.
पहले सीजन में बने थे विलेन
5 / 7दरअसल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आकाशदीप ने तुलसी के बेटे अंश गुजराल का किरदार निभाया था. जो एक अधर्मी बेटा होता है और वो अपनी भाभी का भी किडनैप कर लेता है. शो में दिखाया गया था कि तुलसी ने अपने ही बेटे को गोली मार दी थी. इस दौरान शो की छप्परफाड़ टीआरपी आई थी.
आकाशदीप सहगल ने अपने किरदार पर की बात
6 / 7ये ही वजह है कि एकता कपूर ने आकाशदीप सहगल की एंट्री 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में की है. वहीं आकाशदीप सहगल ने भी अपने किरदार पर बात करते हुए कहा है कि एकता कपूर की मंजूरी से शो में एक पत्ता भी नहीं हिल सकता. शो में दादी-पोते वाला मूव एक मास्टरक्लास बदलाव साबित होगा.
कौन हैं आकाशदीप सहगल?
7 / 7वहीं आकाशदीप सहगल की बात करें तो वो इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. एक्टर 'बिग बॉस 5' में भी नजर आ चुके हैं और इस सीजन में वो फाइनलिस्ट भी बने थे. वहीं एक्टर का नाम पूजा बेदी के साथ भी जुड़ चुका है.



















