Zee5 पर छाई आदित्य धर की 7 साल पुरानी वॉर एक्शन फिल्म, IMDb पर मिली 8.2 की धांसू रेटिंग
आपको ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 'धुरंधर' के डायरेक्टर की 7 साल पुरानी फिल्म लेकर आए हैं, जिसने जी5 पर तहलका मचा रखा है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर ने हाल ही में 'धुरंधर 2' रिलीज किया है. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसे लोग भरपूर प्यार और सपोर्ट कर रहे हैं. इस मूवी का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.
आदित्य धर फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
2 / 6रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की जा चुकी है. यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. यह फिल्म कमाई के मामले में नए कीर्तिमान रच रही है.
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जी 5
3 / 6हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' है, जिसे आदित्य धर ने 7 साल पहले रिलीज किया था. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक किस ओटीटी रिलीज हुई थी
4 / 6आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे Zee5 पर देख सकते हैं. इस फिल्म में विकी कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था. यह फिल्म जी5 पर टॉप 5 में ट्रेंड कर रही है.
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक कब हुई रिलीज
5 / 6आपको बता दें की 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म साल 2019 में रिलीज की गई थी इस फिल्म में कश्मीर में हुए एक आतंकवादी हमले के जवाब को दिखाया है, जिसे भारतीय सेना ने साल 2016 में किया था.
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी
6 / 6'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म में 19 जवानों की शहादत का बदला लेने की कहानी को दिखाया गया है, जिसे देखकर आपके दिल में भी देशभक्ति की भावना जाग उठेगी. इस फिल्म को आईएमडीबी ने 8.2 की रेटिंग से नवाज है.