ना बेड, ना सोफा... सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट को अदा शर्मा ने क्यों रखा खाली? एक्ट्रेस ने खोला राज

Adah Sharma Living in Sushant Singh Rajput Flat: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आज ही के दिन 6 साल पहले दुनिया को अलविदा कहा था. एक्टर की मौत की खबर से पूरे देश सदमे में आ गया था. वहीं सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद उनके फ्लैट में अदा शर्मा शिफ्ट हो गई हैं. एक्ट्रेस ने अब इस पर खुलकर बात की है.

adah sharma living in sushant singh rajput flat
1 / 7

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रह रहीं अदा शर्मा

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रह रहीं अदा शर्मा2 / 7

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत का जिस फ्लैट में निधन हुआ था, उसके कुछ साल बाद एक्ट्रेस अदा शर्मा उसी फ्लैट में शिफ्ट हो गई थीं. वहीं आज भी एक्ट्रेस इसी फ्लैट में रह रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने इस फ्लैट में कोई फर्नीचर नहीं रखा है.

विज्ञापन

अदा ने घर के बारे में की बात

अदा ने घर के बारे में की बात3 / 7

अदा शर्मा ने Zoom को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब लोगों को मालूम हुआ कि मैं उस फ्लैट में शिफ्ट हो गई हैं, जहां पहले सुशांत सिंह राजपूत रहते थे, तो उन्हें लोगों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया और कई लोग इस खबर से खुश नजर आए.

खाली है अदा शर्मा का फ्लैट

खाली है अदा शर्मा का फ्लैट4 / 7

एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या सुशांत सिंह राजपूत का सामना अभी भी उस फ्लैट में मौजूद है तो इस पर भी अदा शर्मा ने खुलकर बातें कीं. एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे मकान मालिक मिस्टर लालवानी ने मुझसे पूछा था कि क्या आपको फर्नीचर चाहिए तो मैंने मना कर दिया था.

विज्ञापन

अदा शर्मा के घर में क्यों नहीं है फर्नीचर?

अदा शर्मा के घर में क्यों नहीं है फर्नीचर?5 / 7

अदा ने आगे कहा कि दरअसल मुझे खाली-खाली घर ज्यादा पसंद हैं. मैं अपने फ्लैट में भारी-भरकम फर्नीचर नहीं चाहती थी, इसलिए मैंने सामना लेने से मना कर दिया. मुझे इस घर में कोई भी परेशानी नहीं है, बल्कि इस घर में मैं पॉजिटिव एनर्जी फील करती हूं.

सुशांत सिंह राजपूत के पुराने फ्लैट में खुश हैं एक्ट्रेस

सुशांत सिंह राजपूत के पुराने फ्लैट में खुश हैं एक्ट्रेस6 / 7

एक्ट्रेस अपने नए घर में काफी खुश हैं और वो हमेशा से ही अपने घर को खाली रखना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अपने फ्लैट को पूरी तरह से खाली रखा है. अदा शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने नए घर की फोटोज भी शेयर करती रहती हैं.

विज्ञापन

फराह खान ने दिखाई थी अदा के घर की झलक

फराह खान ने दिखाई थी अदा के घर की झलक7 / 7

वहीं बता दें हाल ही में फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए अदा के घर में गई थीं. इस दौरान फराह ने कैमरे में अदा का घर दिखाया था जो बिल्कुल खाली था. अदा के फ्लैट में ना तो सोफा था और ना ही बेड.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन