सोनाक्षी सिन्हा से करीना कपूर तक, इन 7 हसीनाओं ने दूसरे धर्म में रचाई शादी; लिस्ट में किस-किसका नाम?
Actresses Married in Another Religion: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो दूसरे धर्म में शादी कर चुकी हैं. इनमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर करीना कपूर तक शामिल हैं. हालांकि पहले इन हसीनाओं को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन अब हर कोई इनकी लव स्टोरी की मिसाल देता है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

सोनाक्षी सिन्हा
2 / 8सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एक्ट्रेस ने एक्टर जहीर इकबाल से 23 जून 2024 में शादी की थी. सोनाक्षी और जहीर ने निजी समारोह में अपने परिवार की मौजूदगी में शादी की थी. वहीं अब दोनों सोशल मीडिया अक्सर एक-दूसरे के प्रैंक वीडियोज शेयर करते हैं.
ऋचा चड्ढा
3 / 8ऋचा चड्ढा भी दूसरे धर्म में शादी रचा चुकी हैं. एक्ट्रेस ने साल 2020 में एक्टर अली फजल संग कानूनी रूप से शादी की थी, इसके बाद अक्टूबर 2022 में दोनों ने एक भव्य समारोह में परिवार की मौजूदगी में शादी की.
स्वरा भास्कर
4 / 8स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से 6 जनवरी साल 2023 में कोर्ट मैरिज की थी. वहीं इसके बाद उन्होंने 16 फरवरी को इस शादी को ऑफिशियल किया और पूरे रीति रिवाज के साथ परिवार की मौजदूगी में फिर से शादी की.
मलाइका अरोड़ा
5 / 8मलाइका अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ 1998 में मलाइका अरोड़ा ने शादी रचाई थी. 18 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद साल 2017 में दोनों ने तलाक भी ले लिया था.
दीपिका कक्कड़
6 / 8टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी दूसरे धर्म में शादी रचाई है. एक्ट्रेस ने साल 2018 में अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम संग शादी रचाई थी. शोएब से शादी कर दीपिका को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने ट्रोलिंग को इग्नोर कर शोएब संग अपना रिश्ता और मजबूत कर लिया है.
करीना कपूर
7 / 8बॉलीवुड की 'पू' यानी करीना कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. एक्ट्रेस ने 16 अक्टूबर 2012 में सैफ अली खान के साथ शादी रचाई थी. शादी से पहले दोनों कई सालों तक एक-दूसरे को डेट भी कर चुके हैं.
हिना खान
8 / 8हिना खान ने पिछले साल 4 जून को दूसरे धर्म में शादी की. एक्ट्रेस ने अपने हिंदू बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ निजी समारोह में शादी की. वहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी अपनी शादी की फोटोज शेयर की थीं, जो फैंस को काफी पसंद भी आईं.