‘बच्चा गोद लेना चाहती हूं...’, 40 की उम्र में एक्ट्रेस श्रुति हासन बिना शादी के बनेंगी मां?

साउथ एक्ट्रेस श्रुति हासन हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में नजर आई थीं, इस दौरान उन्होंने दर्दनाक पीरियड्स और एडॉप्शन के बारे में खुलकर बात की है. चलिए जानते हैं इसके बारे में...

Shruti Haasan
1 / 5
40 की उम्र में एक्ट्रेस श्रुति हासन बिना शादी के बनेंगी मां? (PIC-shrutzhaasan. Instagram)

एक्ट्रेस श्रुति हासन साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में अहम किरदार निभाते हुए नजर आती है. उन्होंने अपने अभिनय से हर किसी को अपना शागिर्द बनाया है. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में नजर आई थी. इस दौरान उन्होंने दर्दनाक पीरियड्स और एडॉप्शन लेकर खुलकर बात की है.

विज्ञापन

श्रुति हासन

श्रुति हासन2 / 5

एक्ट्रेस श्रुति हासन सोहा अली के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' के एपिसोड में नजर आई है, उन्होंने इस दौरान अपने बारे में खुलकर बात की है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी बताया है कि उन्हें कंसीव करना काफी मुश्किल हो सकता है. दरअसल , 14 साल की उम्र में उन्हें पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) हो गया था.

विज्ञापन

सोहा अली खान पॉडकास्ट

सोहा अली खान पॉडकास्ट3 / 5

40 साल की एक्ट्रेस श्रुति हासन ने भी बताया कि मुझे हमेशा यही सुनने को मिला है कि PCOS के कारण चाइल्डबर्थ या कंसेप्शन काफी मुश्किल होने वाला है. तुम इसके बारे में भूल ही जाओ. हालांकि, एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वो जब डॉक्टर से मिली थी, तो उन्हें डॉक्टरों ने बायोलॉजिकल क्लॉक से डरने के बदले उनके सामने कई तरह के ऑप्शन रखे थे.

श्रुति हासन ने मां बनने पर क्या कहा?

श्रुति हासन ने मां बनने पर क्या कहा?4 / 5

हालांकि, एक्ट्रेस उस दौरान मां बनने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी. एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया है कि गाइनकोलॉजिस्ट ने उन्हें एग फ्रीज कराने का भी ऑप्शन दिया था. इस बात पर श्रुति ने कहा कि यह प्रक्रिया बिलकुल भी आसान नहीं होने वाला है. बल्कि यह प्रक्रिया मानसिक शारीरिक और आर्थिक रूप से कमजोर कर देता है.

विज्ञापन

श्रुति हासन बच्चा गोद लेंगी?

श्रुति हासन बच्चा गोद लेंगी?5 / 5

वहीं एक्ट्रेस श्रुति हासन ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि वो बच्चा एडॉप्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि, डॉक्टर के साथ उनकी बातचीत काफी आंखे खोल देने वाली थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन