Aamir Khan Wedding: शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, वेडिंग फोटोज ने जीता फैंस का दिल

आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंध चुके हैं. कपल ने परिवार की मौजदूगी में अपने शादी की सारी रस्में निभाई हैं. बांद्रा के पाली हिल हाउस में दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई है. कपल की शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इनमें दोनों शादी के लीगल डॉक्यूमेंट्स पर साइन करते नजर आ रहे हैं.

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding
1 / 6

विज्ञापन

एक-दूजे के हुए गौरी स्प्रैट और आमिर खान

एक-दूजे के हुए गौरी स्प्रैट और आमिर खान2 / 6

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में उनके करीबी दोस्त और उनके परिवार के सदस्य ही शामिल हुए. वहीं शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन फोटोज आमिर खान और गौरी स्प्रैट कोर्ट मैरीज करते नजर आ रहे हैं और अपने शादी के लीगल डॉक्यूमेंट्स पर साइन कर रहे हैं.  

विज्ञापन

पति-पत्नी बने आमिर खान-गौरी स्प्रैट

पति-पत्नी बने आमिर खान-गौरी स्प्रैट3 / 6

अब कपल आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं. शादी के वेन्यू पर आमिर खान के बच्चे और उनके परिवार के खास सदस्य भी उन्हें बधाई देने पहुंचे. वहीं शादी की फोटोज में भी उनके परिवार के लोग और उनके करीबी दोस्त नजर आ रहे हैं.

शादी में पहुंचे ये सितारे

शादी में पहुंचे ये सितारे4 / 6

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में उनके बच्चे जुनैद खान और इरा खान वेन्यू पर सबसे पहले पहुंचे. वहीं आमिर खान के करीबी दोस्त और 'लगान' के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और अंबानी परिवार को भी शादी के वेन्यू पर जाते देखा गया. वहीं एली अवराम भी शादी समारोह में शामिल हुईं.

विज्ञापन

कब शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता?

कब शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता?5 / 6

आमिर खान और गौरी स्प्रैट का रिश्ता साल 2024 में शुरू हुआ था. इसके बाद साल 2025 में आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर पब्लिक गौरी स्प्रैट को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में अपनी फैंस और मीडिया से गौरी को मिलवाया. इसके बाद आज यानी 5 जुलाई 2026 में दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

आमिर खान के परिवार को पसंद हैं गौरी स्प्रैट

आमिर खान के परिवार को पसंद हैं गौरी स्प्रैट6 / 6

आमिर खान ने मीडिया के सामने ही बताया था कि उनके परिवार को गौरी बहुत पसंद है और सब साथ में काफी टाइम भी स्पैंड करते हैं. वहीं गौरी को आमिर खान के परिवार के साथ काफी बार इवेंट में देखा जा चुका है. वहीं आज हुई शादी की प्राइवेट सेरेमनी में आमिर खान के परिवार ने उन्हें काफी सपोर्ट भी किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन