Aamir Khan से कितने साल छोटी हैं Gauri Spratt, दोनों में उम्र का कितना फासला? जानें
Aamir Khan, Gauri Spratt Age Gap: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और गौरी स्प्रैट जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इस बीच दोनों की उम्र को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि दोनों के बीच उम्र का कितना फासला है?

13 या 14 साल का अंतर
2 / 7आमिर खान और गौरी स्प्रैट की उम्र की बात करें दोनों में 10 साल से भी ज्यादा का अंतर है. जी हां, कपल के बीच करीब 13 या 14 साल का उम्र का फासला है, लेकिन फिर भी दोनों साथ हैं क्योंकि प्यार उम्र नहीं देखता.
आमिर और गौरी
3 / 7आमिर खान की बात करें तो वो 61 साल के हैं और उनका जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था. वहीं, अगर गौरी स्प्रैट की बात करें तो वो 47 साल की हैं और उनका जन्म 21 अगस्त 1978 को हुआ था.
लंबे टाइम से एक-दूसरे को जानते हैं आमिर-गौरी
4 / 7आमिर खान और गौरी स्प्रैट की बात करें तो दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और अब कपल शादी करने जा रहा है.
बीते साल पब्लिक किया था रिलेशन
5 / 7बता दें कि बीते साल यानी 2025 में अपने बर्थडे पर आमिर खान ने गौरी संग अपने रिलेशन को पब्लिक किया था. जैसे ही फैंस को ये न्यूज मिली थी, तो वो खुशी से झूम उठे थे.
आमिर और गौरी की शादी
6 / 7अब हर किसी को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है. आमिर और गौरी 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं. ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी और अब लोगों को इसके फोटोज और वीडियो का इंतजार है.
परिवारवाले और खास दोस्त होंगे शामिल
7 / 7आमिर खान और गौरी की शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे. इस शादी में सिर्फ परिवारवाले और खास दोस्त ही आने वाले हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इस शादी की फोटोज कब सामने आएगी.



















