कॉमेडी से लेकर इमोशनल ड्रामा तक, OTT पर देखें आमिर खान की ये 5 शानदार फिल्में

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने आज यानी 05 जुलाई 2026 को गौरी स्प्रैट से तीसरी बार शादी की है. इस शादी समारोह में काफी कम लोग शामिल हुए थे. आप भी आमिर खान के फैन है, तो आज हम आपको उनकी 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Aamir khan film
1 / 6

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए है, उन्होंने 61 साल की उम्र में तीसरी शादी की है. आमिर ने तीसरी शादी गौरी स्प्रैट से की है. बता दें कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ नजर आ रहे थे. हालांकि, अब दोनों ने शादी कर ली है. लेकिन आज हम आपको आमिर खान की 5 दमदार फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

दंगल

दंगल2 / 6

लिस्ट में पहला नाम आमिर खान की फिल्म दंगल का आता है. इस मूवी को देश ही नहीं दुनिया भर में काफी ज्यादा पसंद किया गया था. यह फिल्म 23 दिसंबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर फैमिली के साथ देख सकते हैं.

विज्ञापन

थ्री इडियट्स

थ्री इडियट्स3 / 6

दूसरे स्थान पर 'थ्री इडियट्स' (3 Idiots) फिल्म का नाम शामिल है. इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था. यह फिल्म साल 25 दिसंबर 2009 को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8.4 की शानदार रेटिंग दी गई है. इस मूवी में आमिर खान के साथ आर. माधवन, और शरमन जोशी ने अहम किरदार निभाया था. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

तारे जमीन पर

तारे जमीन पर4 / 6

तीसरे नंबर पर 'तारे जमीन पर' (Taare Zameen Par) फिल्म का नाम मौजूद है, जिसे आप घर बैठे बच्चों के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी की कहानी एक 8 साल के बच्चे ईशान के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह फिल्म 21 दिसंबर 2007 को रिलीज की गई थी. हालांकि, इन दिनों यह मूवी Disney+ Hotstar और Netflix पर मौजूद है.

विज्ञापन

पीके

पीके5 / 6

चौथे नंबर पर 'पीके' (PK) मूवी का नाम काबिज है. इस मूवी को देश ही नहीं दुनिया भर में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था. पीके मूवी ने दुनियाभर में 750 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. यह मूवी Netflix पर मौजूद है.

लगान

लगान6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम साल 2001 में रिलीज हुई मूवी 'लगान' का आता है. इस मूवी को देश भर में खुब प्यार और सपोर्ट मिला था. लगान फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था. अगर आपने अभी तक आमिर खान की फिल्म लगान नहीं देखी है, तो आप इसे Netflix पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन