OTT Release This Week: इस हफ्ते OTT पर कंटेंट की होगी बारिश, ‘सिटाडेल सीजन 2’ से ‘डकैत’ तक ये 8 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

आप भी ओटीटी पर फिल्म-सीरीज देखना पसंद करते है, तो आज हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली कई नई फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप देखने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट में 'सिटाडेल सीजन 2' से लेकर 'डकैत' तक का नाम शामिल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Ott release
1 / 9
Ott release

आप भी ओटीटी पर फिल्म-सीरीज देखना पसंद करते है, तो आज हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली कई नई फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप देखने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट में 'सिटाडेल सीजन 2' से लेकर 'डकैत' तक का नाम शामिल है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

सिटाडेल सीजन 2

सिटाडेल सीजन 22 / 9

लिस्ट में पहला नाम प्रियंका चोपड़ा की सीरीज 'सिटाडेल सीजन 2' का मौजूद है. यह सीरीज 6 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. इस सीरीज का पहला सीजन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था. आपको एक्शन वाली सीरीज देखना पसंद है, तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक है.

विज्ञापन

लव इंश्योरेंस कंपनी

लव इंश्योरेंस कंपनी3 / 9

दूसरे स्थान पर तमिल रोमांटिक फिल्म 'लव इंश्योरेंस कंपनी' का नाम शुमार है. यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि, अब यह फिल्म 6 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है.

द चेस्टनट मैन: हाइड एंड सीक सीजन 2

द चेस्टनट मैन: हाइड एंड सीक सीजन 24 / 9

तीसरे नंबर पर 'द चेस्टनट मैन: हाइड एंड सीक सीजन 2' का नाम शामिल है. इस सीरीज में आपको जो स्पाई नाया थुलिन और मार्क हेस की रीयूनियन देखने को मिलने वाली है. इस सीरीज में एक 41 साल की महिला की हत्या की जांच को दिखाया गया है, जो आपको पूरे टाइम बांधकर रखती है. यह सीरीज 7 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है.

विज्ञापन

लुख्खे

लुख्खे5 / 9

चौथे स्थान पर 'लुख्खे' सीरीज का नाम मौजूद है, जो 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है. इस सीरीज में राशि खन्ना, पलक तिवारी ने अहम किरदार निभाया है, जो आपको काफी पसंद आने वाली है.

डकैत

डकैत6 / 9

पांचवें नंबर पर आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत'  का नाम आता है. यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.  हालांकि, यह मूवी 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

वाझा 2

वाझा 27 / 9

लिस्ट में छठा नाम 2 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'वाझा 2' का आता है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा पसंद की गई थी. लेकिन अब यह फिल्म थिएटर के बाद 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने वाली है.

थैंक यू, नेक्स्ट: सीजन 3

थैंक यू, नेक्स्ट: सीजन 38 / 9

सातवें नंबर पर 'थैंक यू, नेक्स्ट: सीजन 3' का नाम काबिज है. इस सीरीज का पहला 2 सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था. यह सीरीज 8 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.

विज्ञापन

नो प्लेस टू बी सिंगल

नो प्लेस टू बी सिंगल9 / 9

लिस्ट में आखिरी नाम 'नो प्लेस टू बी सिंगल' फिल्म का नाम मौजूद है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अलीसा बेनेट्टी की कहानी देखने को मिलती है. इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई को रिलीज होने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन