Netflix Releases: रोमांस, सस्पेंस और ड्रामा का लगेगा तड़का, 22 से 30 जून के बीच रिलीज होंगी 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

अगर आप भी ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो 22 जून से लेकर 30 जून के बीच 7 शानदार सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली है. ये फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.

upcoming film and series
1 / 8
upcoming film and series

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जून के आखिरी में 7 जबरदस्त फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है. इस लिस्ट में कई जोनर की फिल्में और सीरीज का नाम शामिल है. इस लिस्ट में कई ऐसी फिल्में-सीरीज हैं, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार करते हुए नजर आ रहे है. चलिए जानते हैं इस लिस्ट के बारे में.  

विज्ञापन

रयान हैमिल्टन: दिस जस्ट हिट मी

रयान हैमिल्टन: दिस जस्ट हिट मी2 / 8

लिस्ट में पहले नाम 'रयान हैमिल्टन: दिस जस्ट हिट मी' का नाम शुमार है. यह शो रयान हैमिल्टन की जिंदगी पर आधारित है. यह एक स्टैंड अप कॉमेडी शो है, जिसे 23 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

द अमेरिकन एक्सपेरिमेंट

द अमेरिकन एक्सपेरिमेंट3 / 8

दूसरे स्थान पर 'द अमेरिकन एक्सपेरिमेंट' (The American Experiment Season 1) का नाम मौजूद है, जिसे 24 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. इस सीरीज की कहानी एक ऐसा सवाल उठाती है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देती है.

अनदर सेल्फ सीजन 3

अनदर सेल्फ सीजन 34 / 8

तीसरे नंबर पर 'अनदर सेल्फ सीजन 3' (Another Self Season 3) का नाम आता है. यह एक तुर्की सीरीज है, जिसके 2 सीजन को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस सीरीज का तीसरा सीजन 24 जून को स्ट्रीम किया जाएगा. यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है, जिसे आप पार्टनर के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

इन द हैंड ऑफ डांटे

इन द हैंड ऑफ डांटे5 / 8

चौथे स्थान पर 'इन द हैंड ऑफ डांटे' (In the Hand of Dante) फिल्म का नाम शामिल है. इस मूवी की कहानी एक ऐसे राइटर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपनी जिंदगी से काफी दुखी है. यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसे 24 जून को नेटफ्लिक्स रिलीज किया जाएगा.

अवतार द लास्ट एयरबेन्डर 2

अवतार द लास्ट एयरबेन्डर 26 / 8

पांचवें नंबर पर 'अवतार: द लास्ट एयरबेन्डर 2' (Avatar: The Last Airbender Season 2) है. इस सीरीज का पहला सीजन लोगों को काफी ज्यादा पसंद किया था. अगर आप भी इस शो के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह सीरीज 25 जून नेटफ्लिक्स रिलीज होने वाली है. यह एक एडवेंचर ड्रामा सीरीज है.

विज्ञापन

राजा शिवाजी

राजा शिवाजी7 / 8

छठे स्थान पर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) का नाम आता है. इस मूवी ने मराठी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. यह फिल्म 26 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इस मूवी में रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसुजा ने अहम किरदार निभाया था.

लूइस सीके-रिडिकुलस

लूइस सीके-रिडिकुलस8 / 8

लिस्ट में आखिरी नाम 'लूइस सीके-रिडिकुलस' (Louis C.K.: Ridiculous) का आता है. यह एक स्टैंडअप कॉमेडी शो है, जिसे 30 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन