बदलापुर से भी ज्यादा खूंखार हैं ये 5 मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में, कहानी ऐसी कि सीट से उठना होगा मुश्किल

किसी भी फिल्म को देखने का मजा तब ही आता है, जब दर्शक यह समझने में कंफ्यूज हो जाए कि फिल्म का असली धुरंधर कौन है. अगर आपको भी इस तरह की फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 जबरदस्त मिस्ट्री और थ्रिलर वाली फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप इस वीकेंड देखने का प्लान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं उन मूवीज के बारे में.

movie
1 / 6

किसी भी फिल्म को देखने का मजा तब ही आता है, जब दर्शक यह समझने में कंफ्यूज हो जाए कि फिल्म का असली धुरंधर कौन है. अगर आपको भी इस तरह की फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 जबरदस्त मिस्ट्री और थ्रिलर वाली फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप इस वीकेंड देखने का प्लान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं उन मूवीज के बारे में.

विज्ञापन

बदला

बदला2 / 6

लिस्ट में पहला नाम अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' का नाम काबिज है. यह एक क्लोज्ड-रूम मिस्ट्री' मूवी है, जिसकी कहानी आपको अंत सकत बांधे रखती है. इस मूवी का क्लाइमेक्स इतना शानदार है कि जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते है.

विज्ञापन

रात अकेली है

रात अकेली है3 / 6

दूसरे नंबर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रात अकेली' का नाम आता है. इस मूवी में आपको खतरनाक सस्पेंस-थ्रिलर और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है. यह मूवी एक क्लासिक 'डिटेक्टिव थ्रिलर' है, जो दर्शकों को सीट से उठने नहीं देती है. अगर आपने यह मूवी एक बार देखना शुरु कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे.

धोखा: राउंड डी कॉर्नर

धोखा: राउंड डी कॉर्नर4 / 6

तीसरे स्थान पर आर माधवन और अपारशक्ति खुराना की फिल्म 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' का नाम मौजूद है. यह मूवी आपके दिमाग को झकझोर कर रख देगी. दरअसल, इसकी कहानी आतंकवादी और एक महिला के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है. मूवी में इतना सस्पेंस है कि आपको आखिर तक भ्रमित करती रहेगी.

विज्ञापन

मिसेज सीरियल किलर

मिसेज सीरियल किलर5 / 6

चौथे नंबर पर मनोज बाजपेयी और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' का शामिल है. इस मूवी की कहानी एक ऐसी औरत के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपने सीरियल किलर पति को बचाने के लिए खुद ही कत्ल की राह पर निकल पड़ती है. इस फिल्म में आपको इतना ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेगा कि आपका दिमाग सुन्न हो जाएगा.

अनेक

अनेक6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम आयुष्मान खुराना की मूवी 'अनेक' का नाम आता है. यह एक  'पॉलिटिकल थ्रिलर' फिल्म है, जिसमें भारत की राजनीति और शांति मिशन की चुनौतियों देखने को मिलता है. इस मूवी में एक अंडरकवर एजेंट का सफर को दिखाया गया है, जो बहुत ही पेचीदा है. इस मूवी को देखने के बाद देश और अंदरूनी स्थितियों के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन