ओटीटी पर कई तरह की फिल्में मौजूद है, लेकिन आज हम सिर्फ आपको 5 हॉरर मूवीज के बारे में बताएंगे, इन फिल्मों को एक बार देखने के बाद निंद उड़ जाएगा. दरअसल, ये 5 फिल्म बेहद ही डरावनी है. हर कहानी में आपको सस्पेंस और भूतों का तांडव देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
द हाउस नेक्स्ट डोर

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम The House Next Door का शामिल है. यह मूवी साल 2017 में रिलीज की गई थी, जिसने दर्शकों की छीन ली थी. इस मूवी को तमिल और हिंदी में पेश किया गया है, जिसे आप फ्री में YouTube पर देख सकते हैं. इस मूवी का निर्देशन मिलिंद राउ ने किया था, तो वहीं फिल्म में सिद्धार्थ और एंड्रिया जेरेमिया अहम किरदार में नजर आई थी.
रात

3 / 6
दूसरे स्थान पर साल 1992 में आई फिल्म ‘रात’ का नाम मौजूद है. इस मूवी की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो एक नए घर में रहने जाते हैं और वहां काफी अजीबों-गरीब घटनाएं होने लगती है. यह फिल्म आपको काफी डराने वाली है. इस मूवी को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.
शापित

4 / 6
तीसरे नंबर पर विक्रम भट्ट की मूवी ‘शापित’ का नाम शुमार है. इस मूवी को साल 2010 में रिलीज किया गया था. यह एक हॉरर-रोमांटिक मूवी है, जिसमें आदित्य नारायण, राहुल देव, श्वेता अग्रवाल और शुभ जोशी अहम भूमिका में नजर आए हैं. इस फिल्म को आप मुफ्त में यूट्यूब पर देख सकते हैं.
पिज्जा

5 / 6
चौथे स्थान पर साल 2012 में रिलीज हुई मूवी ‘पिज्जा’ का नाम काबिज है. यह एक जबरदस्त हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसे देखने के बाद आपकी निंद उड़ जाने वाली है. मूवी की कहानी एक रहस्यमई बंगले के आसपास घूमती हुई नजर आती है. इस मूवी हॉरर फिल्म को आप JioHotstar पर देख सकते हैं.
लपाछपी

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम ‘लपाछपी’ मूवी का आता है. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटपॉर्म जी5 पर देख सकते हैं. यह मूवी देखने के बाद आप हफ्तों तक इसकी कहानी नहीं भूल पाएंगे. इस फिल्म में बुरी आत्माओं का वास दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद आपको अंधेरे से डर लगने लगेगा.