UPSC Prelims का रिजल्ट कब होगा जारी? upsc.gov.in पर कैसे चेक करें अपना रोल नंबर, यहां जानें

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित करने वाला है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

how to check upsc prelims 2026 result
1 / 7

विज्ञापन

कब जारी होगा रिजल्ट?

कब जारी होगा रिजल्ट?2 / 7

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट 10 जून के आसपास जारी होने की संभावना है. जब रिजल्ट जारी हो जाए, तो कैंडिडेट्स उसे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट्स upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर देख सकते हैं. रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

कौन पात्र होगा कौन नहीं?

कौन पात्र होगा कौन नहीं?3 / 7

जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ फाइल में दिखाई देंगे, वो यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में बैठने के पात्र होंगे. यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को किया गया था, जबकि मेंस परीक्षा 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली है.

24 मई को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

24 मई को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा 4 / 7

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर में किया गया था. इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. अब सभी को परिणाम का इंतजार है, क्योंकि इसी के आधार पर यह तय होगा कि कौन मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होगा. परिणाम एक पीडीएफ डॉक्यूमेंट के रूप में जारी किया जाएगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज होंगे.

विज्ञापन

कैसे तैयार होता है प्रीलिम्स का रिजल्ट?

कैसे तैयार होता है प्रीलिम्स का रिजल्ट?5 / 7

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवारों द्वारा सामान्य अध्ययन के पहले पेपर में कैंडिडेट्स के परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार किया जाता है. सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट यानी सीसैट (CSAT) का पेपर क्वालिफाइंग नेचर का होता है और उम्मीदवारों को इसमें कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं. योग्यता के लिए फाइनल कट-ऑफ सामान्य अध्ययन पेपर I के अंकों, वैकेंसी की संख्या और उम्मीदवारों के ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर निर्धारित किया जाता है.

कैसे चेक कर सकते हैं UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट?

कैसे चेक कर सकते हैं UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट?6 / 7

सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट्स upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं. फिर होमपेज पर उपलब्ध ‘परीक्षाएं’ सेक्शन पर क्लिक करें. उसके बाद ‘Written Results’ टैब खोले. अब यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 के लिए लिंक पर क्लिक करें. उसके बाद पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें. सर्च फंक्शन (Ctrl + F) का उपयोग करें और अपना रोल नंबर डालें. अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में दिखाई देता है, तो आप यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

रिजल्ट डॉक्यूमेंट में क्या जानकारी होगी?

रिजल्ट डॉक्यूमेंट में क्या जानकारी होगी? 7 / 7

जारी किए जाने वाले परिणाम डॉक्यूमेंट में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर, परीक्षा का नाम, आधिकारिक सूचना, अगले चरण की प्रक्रिया से जुड़े निर्देश और मुख्य परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी. इसके अलावा आवेदन प्रक्रिया और आगामी चरणों से जुड़ी आवश्यक तिथियां भी इसमें शामिल होंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन