यूपीएससी पहली बार, परीक्षा के तुरंत बाद करेगा 'आंसर-की'! छात्र खुद चेक कर सकेंगे जवाब

UPSC प्रारंभिक परीक्षा 2026 के बाद अभ्यर्थी पहली बार आधिकारिक आंसर की देखकर अपने जवाब जांच और ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे. जानिए इस नए पहल से क्यों होगा?

UPSC
1 / 7

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, अब परीक्षा के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तर खुद जांच सकेंगे, क्योंकि आयोग जल्द पहली बार आधिकारिक आंसर की जारी करने की तैयारी कर रहा है.  

विज्ञापन

31 मई तक जारी हो सकती है आंसर की

31 मई तक जारी हो सकती है आंसर की2 / 7

UPSC अध्यक्ष अजय कुमार ने जानकारी दी कि प्रारंभिक परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर कुंजी जल्द पोर्टल पर अपलोड की जाएगी. हालांकि इसकी तय तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि इसे 31 मई तक जारी कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

मेरठ में पहली बार बनाए गए परीक्षा केंद्र

मेरठ में पहली बार बनाए गए परीक्षा केंद्र3 / 7

इस बार आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ नए शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं. इनमें मेरठ में पहली बार 14 केंद्रों पर UPSC प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिससे स्थानीय छात्रों को राहत मिली है.

लंबी दूरी की परेशानी होगी कम

लंबी दूरी की परेशानी होगी कम4 / 7

UPSC अध्यक्ष ने बताया कि पहले कई अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए 200 से 500 किलोमीटर तक सफर करना पड़ता था. अब नए परीक्षा केंद्र बनने से छात्रों का समय, पैसा और यात्रा से जुड़ी परेशानियां काफी कम होंगी.

विज्ञापन

उम्मीदवार दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

उम्मीदवार दर्ज करा सकेंगे आपत्ति5 / 7

इस नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को सिर्फ उत्तर देखने की सुविधा ही नहीं मिलेगी, बल्कि वे किसी सवाल या उत्तर को लेकर अपनी आपत्ति भी ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे. इससे परीक्षा प्रक्रिया पहले से ज्यादा पारदर्शी और भरोसेमंद बनने की उम्मीद है.

परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण6 / 7

अजय कुमार ने रविवार को मेरठ पहुंचकर कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस, एनएएएस पीजी कॉलेज और सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज कैंट में व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

आयोग का फोकस निष्पक्ष परीक्षा

आयोग का फोकस निष्पक्ष परीक्षा7 / 7

UPSC ने साफ कहा कि उसका मुख्य उद्देश्य देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ आयोजित करना है. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधा से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. (Image: Pexles)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन